क्राइम

अवैध शराब के विरूध्द अभियान में बडी मात्रा शराब जप्त

सिलवानी । पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश खरपूसे, एवं एसडीओपी सिलवानी अनिल मौर्य के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिलवानी पूनम सविता एवं थाना स्टाप द्वारा नशे के विरूध्द चलाये जा रहे अभियान के तहत कुल 330 क्वाटर देशी मसाला मदिरा कीमती 33000 रूपये जप्त की गई।
थाना सिलवानी पुलिस द्वारा नशे के विरूध्द चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस द्वारा लगातार थाना क्षेत्र में अवैध शराब की सूचना पर दविस की कार्यवाही की जा रही है और अवैध शराब बेचने व बनाने वालो पर लगातार कार्यवाही सुनिश्चित की गई है ताकी गांव एवं कस्बा में कोई शराब लाकर न बेच सके। इसी अभियान में दिनांक 3 जनवरी 26 शनिवार को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुयी की संतोष पिता माखन रजक उम्र 40 साल निवासी ग्राम चिचोली फारेस्ट डिफो के पास सिलवानी गैरतगंज रोड पर रोड किराने अवैध विक्रय करने की नियत से रखे है जो सूचना से वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराकर घेराबंदी करते हुये मुखबिर के बताये स्थान पर रेड कार्यवाही की गई दौराने कार्यवाही एक व्यक्ति को पकडा नाम पूछने पर संतोष पिता माखन रजक उम्र 40 साल निवासी ग्राम चिचोली का होना बताया एवं आरोपी के कब्जे से 330 क्वाटर देशी मसाला मदिरा कीमती 33000/- जप्त कर आरोपी का कृत्य धारा 34(2) आवकारी एक्ट के तहत दण्डनीय होने से आरोपी के विरूध्द अप.क्र. 07/26 धारा 34(2) आबकारी एक्ट कायम कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
इस कार्यवाही में निरीक्षक पूनम सविता, सउनि भोजपाल शर्मा, सउनि हरिओम चौबे, आरक्षक अरविन्द कुमार, आरक्षक अनिल लोधी की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button