क्राइम
खेत में मिला व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस

ब्यूरो चीफ: भगवत सिंह लोधी
दमोह । जिले के नोहटा थाना की बनवार पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घाट बम्होरी के समीप खेत में एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त मकुंदी पिता गजराज सिंह गौड़ उम्र 42 वर्ष, निवासी मोहली के रूप में की है. पुलिस ने मौके पर पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जबेरा भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।



