मध्य प्रदेश

विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की जिला कार्यकारणी की बैठक संपन्न

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल समय समय पर सामाजिक सांस्कृतिक धार्मिक कार्यों की रूपरेखा तैयार करता है इन्हीं सब कार्यों को लेकर मंगलवार को वरुण संस्था कटनी नई बस्ती में विहिप बजरंग दल ने जिला कार्यकारणी बैठक आयोजित की गई। बैठक तीन बार ओम के उच्चारण के साथ विजय महामंत्र के जाप के साथ अपने निर्धारित समय पर प्रारंभ हुई बैठक में सैकड़ों की संख्या में जिले के अलग अलग प्रखंडों से कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए महाकौशल प्रांत सह संयोजक राहुल दुबे ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद वो संगठन है जो हमारे पहले भी था और हमारे बाद भी होगा हम सभी समाज के लिए राष्ट्र के लिए काम करते है हमारा उद्देश्य है कि हम एक एक गांव में अपने संगठन का विस्तार करे ताकि एक एक घर में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल का कार्यकर्ता हो जो सक्रिय होकर समाज के बीच जाकर काम करे इसके साथ ही राहुल दुबे ने सामाजिक समरसता संघ शताब्दी वर्ष राम उत्सव सहित प्रशिक्षण वर्ग इत्यादि के विषय पर विस्तृत प्रकाश डाला आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार कर समापन मंत्र के साथ बैठक को समाप्त किया गया।
इस दौरान विहिप जिला अध्यक्ष मथुरा प्रसाद सोनी, जिला उपाध्यक्ष विनीत तिवारी, अरुण राय, ऊषा पांडे, संपर्क प्रमुख प्रकाश भौमिया, गौरीशंकर द्विवेदी, जिला मंत्री राहुल मिश्रा, जिला सह मंत्री बाबा पाण्डेय, राहुल तिवारी, जिला प्रचार प्रसार प्रमुख मनोज मिश्रा, जिला धर्म प्रसार प्रमुख दीपक मिश्रा, जिला सह सुरक्षा प्रमुख सानू ठाकुर, शिवम् शुक्ला, सचिन ठाकुर, अनिरुद्ध सिंह ठाकुर, आयुष अवस्थी, आकाश सिंह ठाकुर, पंकज साहू, कान्हा सोनी, हिमांशु प्यासी, पियूष जैन सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button