धार्मिक

अनगढ़ हनुमान मंदिर पर फरवरी में होगा रुद्र महायज्ञ, शिव परिवार की होगी प्राण-प्रतिष्ठा

सिलवानी। नगर के बजरंग चौराहा स्थित श्री अनगढ़ हनुमान मंदिर में फरवरी माह में भव्य धार्मिक आयोजन संपन्न होगा। मंदिर प्रांगण में रुद्र महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा, जिसके साथ ही शिव परिवार की विधिवत प्राण-प्रतिष्ठा भी होगी। इस पावन आयोजन को लेकर क्षेत्र के श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
आयोजन की औपचारिक शुरुआत 11 दिसंबर को ध्वजारोहण के साथ की जा चुकी है। इसके साथ ही बजरंग चौराहा स्थित शनि मंदिर के समीप यज्ञशाला निर्माण का कार्य भी प्रारंभ कर दिया गया है। आयोजन समिति द्वारा तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं, ताकि कार्यक्रम को भव्य और सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराया जा सके।
आयोजन के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार, धार्मिक अनुष्ठान एवं विशेष पूजन कार्यक्रम होंगे।

Related Articles

Back to top button