50 एकड़ से भी अधिक गेंहू की खड़ी फसल में लगी भीषण आग

रायसेन । बुधवार को 50 एकड़ से भी अधिक गेंहू की खड़ी फसल में लगी भीषण आग।
आग लगने से लगभग 50 एकड़ से अधिक के खेत जलकर हुए पूरी तरह से राख।
एसडीएम मनीष शर्मा, तहसीलदार भरत मांडले, आरआई और पटवारी मोके पर मौजूद।
रायसेन और सांची की फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर मौजूद।
सांची और रायसेन नगर पालिका की फायर ब्रिगेड आग बुझाने की कर रही है कोशिश।
कई किसानों ने खेतों में चलाएं ट्रैक्टर ताकि आग को आगे बड़ने से रोका जा सके।
कई खेतों को जलाकर आग ने लिया विकराल रूप।
किसानों ने लगाये बिजली विभाग पर गंभीर आरोप।
किसानो ने कहा की बिजली विभाग के अधिकारियों से बिजली बंद करने का किया था अनुरोध।
इसके बावजूद भी बिजली नहीं की गई बंद, बिजली के तारों से शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग।
जिला मुख्यालय से मात्र 8 किमी दूर खनपुरा गांव की घटना।
किसान दीवान सिंह, अवतार सिंह, बदन सिंह, सुरेंद्र पटेल, रामबाबू पटेल, बहादुर सिंह, संदीप ठाकुर, अतर ठाकुर, गोलू ठाकुर, संजू ठाकुर और ओंकार सिंह सहित और भी कई किसानो के खेत जलकर हुए राख।



