क्राइम

ऑपरेशन मुस्कान के तहत दो अपहृत नाबालिक बालिका को किया दस्तयाब

अपहृता के परिजनो द्वारा बालिका के सकुशल घर वापस लौटने पर पुलिस टीम को दिया धन्यवाद
बम्होरी । पुलिस अधीक्षक रायसेन आशुतोष गुप्ता द्वारा रायसेन जिले के समस्त थाना/ चौकी प्रभारियों को अपहृत बालक/बालिकाओं की अधिक से अधिक दस्तयाबी हेतु निर्देशित किया गया है। पुलिस अधीक्षक रायसेन के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रायसेन कमलेश कुमार खरपुसे एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) अनिल मौर्य के मार्गदर्शन में थाना स्तर पर पुलिस टीम का गठन किया गया है। इसी तारतम्य में थाना बम्होरी के अप.क्र. XX/26 धारा 137(2) बी एन एस व XX/26 धारा 137(2)बी एन एस में अपहृत नाबालिक दो बालिका को बम्होरी पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक को दस्तयाब किया गया है।
मामलो में दोनो फरियादी द्वारा थाना बम्होरी में दिनांक 1 अप्रैल 26 को रिपोर्ट की गई थी कि कोई अज्ञात व्यक्ति मेरी लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। फरियादियो की रिपोर्ट पर थाना बम्होरी में अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपहरण का अपराध कायम किया जाकर विवेचना में लिया गया था ।
मामले में थाना प्रभारी बम्होरी प्रीतम सिंह राजपूत के नेतृत्व में थाना स्तर पर गठित पुलिस टीम द्वारा अपहृत बालिका की तलाश पतारसी हेतु लगातार प्रयास किये गये साथ ही अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। जिसके फलस्वरूप दिनांक 3 अप्रैल 26 को मुखबिर सूचना के आधार पर दोनो मामले की दोनो अपहृता को पीथमपुर से दस्तयाब किया गया है।
उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी बम्होरी प्रीतम सिंह राजपूत, प्र.आऱ. रोहित, आर. नागेंद, संदीप, सिद्धार्थ का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button