अचानक हुई ओलावृष्टि से खड़ी फसलों को हुआ नुकसान
करीब आधा दर्जन ग्रामों में हुई ओलावृष्टि
ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । रायसेन जिले के बेगमगंज के शाहपुर सुलतानपुर, महुआ खेड़ा कला, मुरपार आदि क्षेत्रों में शाम के 5 बजे के करीब अचानक मौसम ने करवट बदली और तेज आंधी तूफान के साथ बेर के आकार के ओले गिरने से कई इलाकों में कटने के लिए खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचा है फसले आड़ी हो गई हैं।
जिन किसानों की फसल कटी हुई खेत में रखी थी उन्हें काफी नुकसान हुआ गांव में तेज आंधी और तूफान के साथ कच्चे घरों के कबेलू उड़ गए जिनके मकानों पर लोहे या फायवर की चादरें चढ़ी थी वह तेज हवा में उड़ गई जिससे काफी नुकसान पहुंचा है।
विगत दो दिन पहले भी रात के समय चली आंधी से कई इलाकों में नरवाई की आज मकान तक पहुंच गई थी शहरी क्षेत्र में वृंदावन कॉलोनी वहीं ककरुआ बरामद गढ़ी मैं आग ने एक टपरा करीब 200 पाइप और कटी हुई लकड़ी को अपनी चपेट में ले लिया था। गांव में पानी से भरे खड़े टैंकरों की वजह से आग पर काबू पा लिया गया था वहीं एक दिन पहले तेज आंधी और हवा के कारण सुनेहरा रोड पर भी नरवाई की आग में करीब 10 एकड़ में खड़ी व कटी फसलों को नुकसान पहुंचा था।



