मध्य प्रदेशराजनीति

सिलवानी में भाजपा का 47वां स्थापना दिवस मनाया गया, कार्यकर्ताओं में उत्साह

सिलवानी। नगर में आज भारतीय जनता पार्टी का 47वां स्थापना दिवस उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री रामपाल सिंह राजपूत उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण कर की गई। इसके बाद उपस्थित कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा और समर्पण व्यक्त किया।
अपने संबोधन में रामपाल सिंह राजपूत ने कहा कि भाजपा एकमात्र ऐसा राजनीतिक दल है, जहां कार्यकर्ता पार्टी को अपनी “मां” के रूप में देखते हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी का स्थापना दिवस केवल एक औपचारिक राजनीतिक आयोजन नहीं, बल्कि हर कार्यकर्ता के लिए भावनात्मक और गौरवपूर्ण अवसर होता है। यह दिन कार्यकर्ताओं को पार्टी के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने और राष्ट्रसेवा के संकल्प को दोहराने का अवसर प्रदान करता है।
उन्होंने आगे कहा कि आज भाजपा जिस ऊंचाई पर पहुंची है, उसकी चमक सभी को दिखाई देती है, लेकिन इसके पीछे लाखों कार्यकर्ताओं का अथक परिश्रम, त्याग और समर्पण निहित है। उन्होंने कहा कि इस तपस्या को वही समझ सकता है, जो स्वयं पार्टी के उद्देश्यों के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करता रहा हो।
कार्यक्रम के अंत में रामपाल सिंह ने क्षेत्रवासियों को भाजपा स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए सभी से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष श्याम साहू भाजपा नेता विभोर नायक भाजपा जिला उपाध्यक्ष दीपक रघुवंशी महामंत्री दीपेंद्र पाल जिला मंत्री संदीप शर्मा प्रतापगढ़ मंडल अध्यक्ष पप्पू ठाकुर वरिष्ठ भाजपा नेता सलीम काजी पाषर्द भाजपा मंडल उपाध्यक्ष पुनीत समैया पाषर्द प्रदीप संजीव जेके भाजपा मंडल महामंत्री सर्वेश खरे लखन चंदेल कान्त यादव अजमेर यादव राज कुमार साहू पाषर्द लखन मेहरा बाबू पटेल राज कुमार साहू अज़ीम शाह जगदीश जाटव सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button