सुप्रीम कोर्ट में मध्यप्रदेश शासन के कनिष्ठ पैनल अधिवक्ता बने हनमत लोधी

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
नई दिल्ली/दमोह। मध्यप्रदेश शासन के विधि एवं विधायी कार्य विभाग द्वारा अधिवक्ता हनमत सिंह लोधी को माननीय सर्वोच्च न्यायालय में कनिष्ठ पैनल अधिवक्ता नियुक्त किया गया है। इस संबंध में राज्य शासन ने 14 मई 2026 को आधिकारिक आदेश जारी किए हैं।
दमोह जिले के ग्राम गुगरा कला निवासी हनमत सिंह लोधी वर्तमान में Supreme Court of India में सक्रिय रूप से अधिवक्ता के रूप में कार्यरत हैं। उनकी नियुक्ति के बाद अब वे सर्वोच्च न्यायालय में मध्यप्रदेश शासन की ओर से विभिन्न मामलों में पैरवी करते हुए राज्य सरकार का पक्ष प्रस्तुत करेंगे।
हनमत लोधी की इस महत्वपूर्ण नियुक्ति से क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। इसे न केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि माना जा रहा है, बल्कि दमोह जिले और ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं के लिए भी प्रेरणादायक उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।
ग्राम गुगरा कला सहित पूरे क्षेत्र में उनके शुभचिंतकों एवं समाजजनों ने खुशी व्यक्त करते हुए इसे जिले के लिए गौरव का क्षण बताया है।



