मध्य प्रदेशराजनीति

अनिल सिंह बागरी को मिली जिला स्तरीय समिति में जिम्मेदारी

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । जिले के प्रभारी मंत्री एवं प्रदेश के परिवहन तथा स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह की अध्यक्षता में गठित विभिन्न जिला स्तरीय समितियों एवं बोर्डों में अशासकीय सदस्यों के नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कलेक्टर कटनी द्वारा जारी आदेश के अनुसार आदिम जाति कल्याण समिति अंतर्गत अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण जिला स्तरीय सतर्कता एवं मॉनिटरिंग समिति में अनिल सिंह बागरी को सदस्य मनोनीत किया गया है।
अनिल सिंह बागरी के समिति सदस्य बनाए जाने पर उनके समर्थकों एवं शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल है। लोगों ने उम्मीद जताई है कि उनके अनुभव और सक्रियता से अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के हितों की रक्षा तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में मजबूती मिलेगी।
यह नियुक्ति प्रभारी मंत्री के निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा जारी आदेश के तहत की गई है, जिसमें संबंधित विभागों को समिति गठन की कार्यवाही पूर्ण कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

Related Articles

Back to top button