मध्य प्रदेश

पीएम श्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिलवानी की छात्राओं को मिल रहा व्यावहारिक आईटी प्रशिक्षण

सिलवानी। पीएम श्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिलवानी में अध्ययनरत छात्राओं को व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत “ऑन द जॉब ट्रेनिंग” प्रदान की जा रही है। विद्यालय में संचालित आईटी ट्रेड के विद्यार्थियों को 1 मई से 31 मई तक 20 दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान छात्राएं प्रतिदिन 5 घंटे विभिन्न संस्थानों में व्यावहारिक अनुभव प्राप्त कर अपनी तकनीकी दक्षता बढ़ा रही हैं।
आईटी विषय की छात्राओं को प्रिन्सटन कॉलेज सिलवानी में एमएस ऑफिस, साइबर सिक्योरिटी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं अन्य कार्यालयीन कार्यों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके साथ ही इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की कार्यप्रणाली, कंप्यूटर सिस्टम मेंटेनेंस तथा डिजिटल तकनीकों का व्यावहारिक ज्ञान भी प्रदान किया जा रहा है।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं को तकनीकी क्षेत्र में रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों से अवगत कराया जा रहा है। साथ ही व्यावसायिक स्थापना संबंधी मार्गदर्शन भी दिया जा रहा है, जिससे छात्राओं में तकनीकी दक्षता, आत्मविश्वास एवं रोजगार कौशल का विकास हो रहा है।
विद्यालय की प्राचार्य सोनल नामदेव के मार्गदर्शन एवं आईटी शिक्षक रामकिशोर कुशवाहा के निर्देशन में प्रशिक्षण कार्य संचालित किया जा रहा है। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार इस प्रकार के कौशल आधारित प्रशिक्षण से विद्यार्थियों को भविष्य में रोजगार प्राप्त करने में सहायता मिलेगी।

Related Articles

Back to top button