
आचार्य श्री गोपी राम (ज्योतिषाचार्य) जिला हिसार हरियाणा मो. 9812224501
✦••• *जय श्री हरि_* •••✦
🧾 *_आज का पंचाग_* 🧾
*शनिवार 30 मई 2026**शनि देव जी का तांत्रिक मंत्र – ऊँ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः।।_*
☄️ *_दिन (वार) -शनिवार के दिन क्षौरकर्म अर्थात बाल, दाढ़ी काटने या कटाने से आयु का नाश होता है । अत: शनिवार को बाल और दाढ़ी दोनों को ही नहीं कटवाना चाहिए।*_शनिवार के दिन प्रात: पीपल के पेड़ में दूध मिश्रित मीठे जल का अर्ध्य देने और सांय पीपल के नीचे तेल का दीपक जलाने से कुंडली की समस्त ग्रह बाधाओं का निवारण होता है ।*_शनिवार के दिन पीपल के नीचे हनुमान चालीसा पड़ने और गायत्री मन्त्र की àएक माला का जाप करने से किसी भी तरह का भय नहीं रहता है, समस्त बिग़डे कार्य भी बनने लगते है ।*_शिवपुराण के अनुसार शनि देव पिप्लाद ऋषि का स्मरण करने वाले, उनके भक्तो को कभी भी पीड़ा नहीं देते है इसलिए जिन के ऊपर शनि की दशा चल रही हो उन्हें अवश्य ही ना केवल शनिवार को वरन नित्य पिप्लाद ऋषि का स्मरण करना चाहिए।*_शनिवार के दिन पिप्पलाद श्लोक का या पिप्पलाद ऋषि जी के केवल इन तीन नामों (पिप्पलाद, गाधि, कौशिक) को जपने से शनि देव की कृपा मिलती है, शनि की पीड़ा निश्चय ही शान्त हो जाती है ।🔮 *_शुभ हिन्दू नववर्ष 2026 विक्रम संवत : 2083 सिद्धार्थी विक्रम : 1969 शर्वरी_*🌐 *_रौद्र संवत्सर विक्रम संवत 2083,_*✡️ *_शक संवत 1948 (पराभव संवत्सर), चैत्र_*☮️ *_गुजराती सम्वत : 2082 पिङ्गल_*☸️ *_काली सम्वत् 5127_*🕉️ *_संवत्सर (बृहस्पति) पराभव_*☣️ *_आयन – उत्तरायण_*☂️ *_ऋतु – सौर ग्रीष्म ऋतु_*☀️ *_मास – अधिमास ज्यैष्ठ मास_*🌖 *_पक्ष – शुक्ल पक्ष_*📆 *_तिथि – शनिवार ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष चतुर्दशी तिथि 11:58 AM तक उपरांत पूर्णिमा_*🖍️ *_तिथि स्वामी :- चतुर्दशी तिथि के स्वामी भगवान भोलेनाथ जी है। प्रत्येक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को मासिक शिवरात्रि मनाई जाती है । चतुर्दशी को चौदस भी कहते हैं। चतुर्दशी तिथि के स्वामी भगवान शिव हैं।_*💫 *_नक्षत्र- नक्षत्र विशाखा 01:20 PM तक उपरांत अनुराधा_*🪐 *_नक्षत्र स्वामी – विशाखा नक्षत्र के स्वामी बृहस्पति (गुरु) हैं। विशाखा नक्षत्र के देवता इंद्र और अग्नि (इन्द्राग्नि) हैं।_*⚜️ *_योग – शिव योग 05:24 AM तक, उसके बाद सिद्ध योग_*⚡ *_प्रथम करण : वणिज 11:58 AM तक_*✨ *_द्वितीय करण : विष्टि 01:05 AM तक, बाद बव_*🔥 *_गुलिक काल : – शनिवार को शुभ गुलिक प्रातः 6: 53 से 8:19 बजे तक ।_*⚜️ *_दिशाशूल – शनिवार को पूर्व दिशा का दिकशूल होता है ।यात्रा, कार्यों में सफलता के लिए घर से अदरक खाकर, घी खाकर जाएँ ।_*🤖 *_राहुकाल -सुबह – 9:44 से 11:09 तक।राहु काल में कोई भी शुभ कार्य नहीं करना चाहिए |_*🌞 *_सूर्योदयः – प्रातः 05:23:17_*🌅 *_सूर्यास्तः – सायं 19:13:33_*👸🏻 *_ब्रह्म मुहूर्त : प्रातः काल 04:03 ए एम से 04:43 ए एम_*🌇 *_प्रातः सन्ध्या : प्रातः काल 04:23 ए एम से 05:24 ए एम_*🌟 *_अभिजित मुहूर्त : सुबह 11:51 ए एम से 12:46 पी एम_*✡️ *_विजय मुहूर्त : दोपहर 02:37 पी एम से 03:32 पी एम_*🐃 *_गोधूलि मुहूर्त : सायं काल 07:12 पी एम से 07:33 पी एम_*🌃 *_सायाह्न सन्ध्या : सायं काल 07:13 पी एम से 08:14 पी एम_*💧 *_अमृत काल : प्रातः काल 04:33 ए एम, मई 31 से 06:21 ए एम, मई 31_*🗣️ *_निशिता मुहूर्त : रात्रि काल 11:58 पी एम से 12:39 ए एम, मई 31_*❄️ *_रवि योग : प्रातः काल 05:24 ए एम से 01:20 पी एम_*🚓 *_यात्रा शकुन-शर्करा मिश्रित दही खाकर घर से निकलें।_*👉🏼 *_आज का मंत्र-ॐ प्रां प्रीं प्रौं स: शनयै नम:।_*🤷🏻♀️ *_आज का उपाय-शनि मंदिर में सरसों का तेल चढ़ाएं।_*🪵 *_वनस्पति तंत्र उपाय-शमी के वृक्ष में जल चढ़ाएं।⚛️ पर्व एवं त्यौहार – पुरुषोत्तम मास का 14वाँ दिन, वैकासी विसाकम/ अधिक पूर्णिमा व्रत/ पूर्णिमा प्रारम्भ सुबह 11.57/ भद्रा/ विंछुड़ो/ रवि योग/ आडल योग/ विडाल योग/ सिक्खों के पाँचवें गुरु गुरु अर्जन देव पुण्य तिथि, नरसंहार स्मृति दिवस, हिंदी पत्रकारिता दिवस, गोवा राज्य दिवस, हिंदी समाचार पत्र ‘उदन्त मार्तण्ड’ प्रकाशन दिवस, विश्व एमएस दिवस, विश्व मल्टीपल स्केलेरोसिस दिवस, प्रख्यात सितार वादक देबू चौधरी जन्म दिवस, पुदुचेरी के मुख्यमंत्री वी. नारायणसामी जन्म दिवस, भारतीय राजनेता वीर बहादुर सिंह पुण्य तिथि, उद्योगपति जगमोहन डालमिया जन्म दिवस✍🏼 *_तिथि विशेष – चतुर्दशी तिथि को शहद त्याज्य होता है। चतुर्दशी तिथि को एक क्रूरा तिथि मानी जाती है। इतना ही नहीं चतुर्दशी तिथि को उग्रा तिथि भी माना जाता है। यह चतुर्दशी तिथि रिक्ता नाम से विख्यात मानी जाती है। यह चतुर्दशी तिथि शुक्ल पक्ष में शुभ और कृष्ण पक्ष में अशुभ फलदायिनी मानी जाती है। इस चतुर्दशी तिथि के देवता भगवान शिवजी हैं।। 🗽 *_Vastu tips_* 🗺️अगर आप घर की उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा में कंप्यूटर, टीवी, फ्रीज या इसी तरह का कोई सामान रखते हैं, तो ये आपकी आर्थिक तंगी का कारण बन सकता है। उत्तर दिशा के स्वामी कुबरे हैं, इलेक्ट्रॉनिक चीजें कुबेर देव से संबंधित नहीं हैं। अगर आप इस दिशा में इलेक्ट्रॉनिक चीजें रखते हैं तो इसे उचित नहीं माना जाता।*_इस दिशा में गलती से भी न रखें कूड़ा घर का कूड़ेदान अगर उत्तर दिशा में है तो उसे आज ही हटा लें। इस दिशा में कूड़ा रखना आपको कंगाल बना सकता है। साथ ही इस दिशा में आपको गंदगी फैलाने से भी बचना चाहिए, ये दिशा जितनी व्यवस्थित और साफ रहती है उतना ही आपको लाभ होता है। इससे कूबरे देव खुश होते हैं और आपको धन-धान्य की प्राप्ति होती है।*_उत्तर दिशा में न रखें काली चीजें आपको कभी भी उत्तर दिशा में काले रंग की चीजें नहीं रखनी चाहिए। साथ ही इस ओर की खिड़की या दरवाजे पर डार्क कलर के पर्दे लगाने से भी आपको बचना चाहिए। इसके कारण आपके घर का माहौल बिगड़ सकता है, आपको आर्थिक हानि तो होगी ही साथ ही घर के लोगों के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर भी इसका दुष्प्रभाव पड़ता है। इसलिए काले रंग का इस्तेमाल उत्तर दिशा में न करें। ❇️ *जीवनोपयोगी कुंजियां* ⚜️*जल्दी सोने के क्या क्या फायदे और नुकसान हैं?_*मैं तो प्रतिदिन रात्रि 11.00 बजे सो जाता हूं। कोई अति आवश्यक काम आ पड़ी तभी यह रूटीन प्रभावित होता है। सुबह 5.30 बजे बिल्कुल समय से जग जाता हूं और ना जग पाया तो जबरदस्ती जगा दिया जाता हूं 😀😂*जल्दी सोने के फायदे ज्यादा हैं और नुकसान कम👉_**_जल्दी सोना स्वास्थ्य के लिए अनेक मायनों में फायदेमंद होता है, लेकिन कुछ मामलों में इसके नुकसान भी हो सकते हैं।*_जल्दी सोने के फायदे👉_**_अच्छी नींद- जल्दी सोने से आपको पर्याप्त और अच्छी नींद लेने का मौका मिलता है, जो आपके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए जरूरी है।*_तनाव कम- अच्छी नींद तनाव को कम करने में मदद करती है और आपकी मनोदशा को बेहतर बनाती है।*_पाचन बेहतर- जल्दी सोने से पाचन क्रिया सुचारू रूप से चलती है और आपको कब्ज जैसी समस्याओं से बचाती है।*_प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत- पर्याप्त नींद आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाती है और आपको बीमारियों से बचाती है। 🍃 *आरोग्य संजीवनी* ☘️*मुलेठी की डोज़ और सेवन विधि**_मुलेठी को 1 से 3 ग्राम की मात्रा में ले सकते हैं। इसको गर्म पानी में 5-10 मिनट स्टेप कर चाय बना कर ले सकते हैं। इसे ज्यादा दिनों तक इस्तेमाल नहीं करना चाहिए नहीं तो इलेक्ट्रोलाइट असंतुलन हो सकता है जिसका हृदय पर बुरा असर पड़ता है।🪵 *_मुलेठी के फायदे_**_मुलेठी खांसी, जुखाम, गले का संक्रमण, उलटी, अम्लपित्त आदि में लाभकारी है। यह पेट के अल्सर, जलन, में आराम देती है।*_श्वसन संक्रमण में लाभप्रद अस्थमा, गले में दर्द-खराश, सर्दी, खांसी, सूजन, संक्रमण, ब्रोन्कियल नलियों की सूजन आदि दिक्कतों में मुलेठी को लेने से फायदा होता है क्योंकि यह रोगाणुरोधी, जीवाणुरोधी और एंटीवाइरल है।*_श्वसन संक्रमण में लिकोरिस की चाय बनाकर, उसमें शहद डाल कर पियें। लिकोरिस की चाय बनाने के लिए, लिकोरिस पाउडर आधा चम्मच को एक कप गर्म पानी में 5 से 10 मिनट के लिए ढकें और छान लें। इसमें आप दालचीनी, तुलसी के पत्ते और काली मिर्च भी मिला सकते हैं। इसे बनाकर दिन में एक बार पियें। 📖 *_गुरु भक्ति योग_* 🕯️ एक राजा अपनी वीरता और सुशासन के लिए प्रसिद्ध था। *₹एक बार वो अपने गुरु के साथ भ्रमण कर रहा था, राज्य की समृद्धि और खुशहाली देखकर उसके भीतर घमंड के भाव आने लगे, और वो मन ही मन सोचने लगे, “सचमुच, मैं एक महान राजा हूँ, मैं कितने अच्छे से अपने प्रजा देखभाल करता हूँ !” *_गुरु सर्वज्ञानी थे, वे तुरंत ही अपने शिष्य के भावों को समझ गए और तत्काल उसे सुधारने का निर्णय लिया। रास्ते में ही एक बड़ा सा पत्थर पड़ा था, गुरु जी ने सैनिकों को उसे तोड़ने का निर्देश दिया। *_जैसे ही सैनिकों ने पत्थर के दो टुकड़े किये एक अविश्वश्नीय दृश्य दिखा। पत्थर के बीचो-बीच कुछ पानी जमा था और उसमे एक छोटा सा मेंढक रह रहा था। पत्थर टूटते ही वो अपनी कैद से निकल कर भागा। *_सब अचरज में थे कि आखिर वो इस तरह कैसे कैद हो गया और इस स्थिति में भी वो अब तक जीवित कैसे था ? *_अब गुरु जी राजा की तरफ पलटे और पुछा, “अगर आप ऐसा सोचते हैं कि आप इस राज्य में हर किसी का ध्यान रख रहे हैं, सबको पाल-पोष रहे हैं, तो बताइये कि पत्थरों के बीच फंसे उस मेंढक का ध्यान कौन रख रहा था? बताइये, कौन है इस मेंढक का रखवाला ?” *_राजा को अपनी गलती का एहसास हो चुका था। उसे अपने अभिमान पर पछतावा होने लगा। गुरु की कृपा से वे जान चुका था कि वो ईश्वर ही है जिसने हर एक जीव को बनाया है और वही है जो सबका ध्यान रखता है। *_कई बार अच्छा काम करने पर मिलने वाले यश और प्रसिद्धि से लोगों के मन में अहंकार घर कर जाता है और अंततः यही उनके अपयश और दुर्गति का कारण बनता है। अतः हमें ध्यान रखना चाहिए कि हम चाहे इस जीवन में किसी भी मुकाम पर पहुँच जाएं, कभी घमंड न करें और सदा अपने अर्थपूर्ण जीवन के लिए उस सर्वशक्तिमान ईश्वर के कृतज्ञ रहें। *_आप चाहे किसी भी समाज से हो, अगर आप अपने समाज के किसी उभरते हुए व्यक्तित्व से जलते हो या उसकी निंदा करते हो तो आप निश्चित रूप से उस समाज के लिए कलंक हो।─━━━━━━━⊱✿⊰━━━━━━━─⚜️ *_चतुर्दशी तिथि को भगवान शिव का ज्यादा-से-ज्यादा पूजन, अर्चन एवं अभिषेक करना करवाना चाहिये। सामर्थ्य हो तो विशेषकर कृष्ण पक्ष कि चतुर्दशी तिथि को विद्वान् वैदिक ब्राह्मणों से विधिवत भगवान शिव का रुद्राभिषेक करवाना चाहिये। आज चतुर्दशी तिथि में भगवान् शिव का रुद्राभिषेक यदि शहद से किया करवाया जाय तो इससे मारकेश कि दशा भी शुभ फलदायिनी बन जाती है। जातक के जीवन कि सभी बाधायें निवृत्त हो जाती है और जीवन में सभी सुखों कि प्राप्ति सजह ही हो जाती है।।



