मध्य प्रदेश

सामाजिक सरोकार कन्या छात्रावास को मिला वाटर कूलर

रिपोर्टर :मधुर राय
बरेली । भीषण गर्मी के बीच बरेली स्थित अनुसूचित जाति एवं जनजाति कन्या छात्रावास की छात्राओं को बड़ी राहत मिली है। सामाजिक संस्था वंशिका एलएलपी ने छात्राओं की सुविधा के लिए छात्रावास को एक वाटर कूलर दान किया है। संस्था का यह प्रयास न केवल छात्राओं को शुद्ध एवं ठंडा पेयजल उपलब्ध कराएगा, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है। संस्था इससे पहले भी स्कूली विद्यार्थियों को बैग, पुस्तकें और अन्य शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराकर शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय योगदान दे चुकी है।
बरेली के शासकीय अनुसूचित जाति एवं जनजाति कन्या छात्रावास में आयोजित एक सादे कार्यक्रम के दौरान वंशिका एलएलपी द्वारा वाटर कूलर भेंट किया गया। गर्मी के मौसम में छात्राओं को स्वच्छ और ठंडा पानी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह पहल की गई है। संस्था के प्रतिनिधियों ने कहा कि शिक्षा और छात्र हित से जुड़े कार्यों में सहयोग देना उनका निरंतर प्रयास है। छात्रावास में रहने वाली छात्राओं ने भी इस पहल पर खुशी जताई। वहीं छात्रावास अधीक्षिका ने संस्था का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह वाटर कूलर छात्राओं के लिए बेहद उपयोगी साबित होगा और उनकी दैनिक जरूरतों को पूरा करने में मदद करेगा।

Related Articles

Back to top button