सांचेत में विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित

रिपोर्टर : सतीश मैथिल
सांचेत । स्थानीय शासकीय माध्यमिक शाला में एक गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया। यह विदाई पार्टी शाला के प्रभारी रोहित कुमार नागोत्रा को सांदीपनि स्कूल में चयन होने के उपलक्ष्य में दी गई।
कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के पूजन और वंदना से हुई। इस अवसर पर शाला के प्रधान पाठक और शिक्षकों ने रोहित कुमार नागोत्रा प्रभारी प्रधानाध्यापक पूर्व को विदाई पार्टी दी गई तथा जन्मदिन सभी छात्र-छात्राओं ने मिलकर मनाया शासकीय हाई सेकंडरी स्कूल के प्राचार्य सर करण सिंह राठौरिया संकुल के समस्त शिक्षकों आदरणीय दीनबंधु तिवारी ब्रजमोहन सेन रजित पंथी नरेंद्र चिरामन एवं उच्चतर माध्यमिक शाला सांचेत के समस्त शिक्षक गण एवं संकुल के शिक्षक सम्मिलित हुए। रोहित नागोत्रा के कार्यकाल में गवर्नमेंट मिडिल स्कूल सांचेत में बिल्डिंग का नवीकरण किया गया पुराने बिल्डिंगों का मरम्मत किया गया सारी कक्षाओं को डिजिटाइजेशन किया गया सरकार की समस्त नीतियों का पालन किया गया बाउंड्री वॉल का सुधार किया गया रिजल्ट की गुणवत्ता में सुधार हुआ और 100% परसेंट रिजल्ट भी इनके कार्यकाल में बना । शासकीय माध्यमिक शाला सांचेत के प्रभारी रोहित कुमार नागोत्रा का चयन शासकीय सांदीपनि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रायसेन ब्लॉक सांची में हुआ। कार्यक्रम में रोहित नागोत्रा को तिलक लगाकर, माला पहनाकर और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।
उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य करणसिंह राठौरिया अपने उद्बोधन में कहा कि रोहित नागोत्रा का सांदीपनि स्कूल में चयन होना पूरे विद्यालय के लिए गौरव की बात है। उनकी मेहनत और लगन ने आज यह मुकाम हासिल किया है। सहपाठियों ने भी उनके साथ बिताए पलों को याद किया और नम आंखों से विदाई दी। अंत में सभी के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई।



