धार्मिक

मुनियों की की भव्य अगवानी

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । आचार्य श्री 108 विद्यासागर महाराज की परंपरा एवं नव आचार्य श्री 108 समय सागर महाराज के मंगल आशीर्वाद से मुनि श्री 108 मार्दव सागर महाराज एवं नवदीक्षित मुनि श्री 108 सहजानंद सागर महाराज का चातुर्मास हेतु गुरुवार को शहर में भव्य मंगल आगमन हुआ।
प्रातः 8 बजे कृषि उपज मंडी गेट से मुनि संघ की भव्य अगवानी की जाकर नगर के प्रमुख मार्गों से शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु, समाजजन, महिलाएं, युवा एवं बच्चे पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए।
मुनि संघ के चातुर्मास के दौरान नगर में धार्मिक प्रवचन, स्वाध्याय, तप, आराधना एवं विभिन्न आध्यात्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा, जिससे श्रद्धालुओं को धर्म लाभ प्राप्त होगा।
मुनि संघ की अगवानी में ठाकुर रामपाल सिंह नगर मंडल अध्यक्ष अजय सिंह जाट, कमल साहू, गुलाब रजक, हरि लोधी, पार्षद पिंटू जैन, राजेश यादव एवं सभी धर्म प्रेमी बंधुओं ने महाराज श्री को श्रीफल चढ़ाकर आशीर्वाद लिया।समाज द्वारा उनका सम्मान किया गया । समाज से प्रमुख रहे अशोक जैन मंडी, राजकुमार प्रिंस, सत्येंद्र सर्राफ, सनी आजाद, विमल पिपरिया, मयंक सिंघई, नवीन पडरिया, आदि।

Related Articles

Back to top button