धार्मिकपर्यावरणमध्य प्रदेश
ससुर की स्मृति में बहू ने 51 पौधों का किया रोपण

ब्यूरो चीफ: शब्बीर अहमद
बेगमगंज । प्रकृति को सजाने संभालने के लिए जहां शासन स्तर पर कई प्रयास किया जा रहे हैं वहीं एक बहू ने प्रेरणादायक काम करते हुए अपने स्वर्गीय ससुर की स्मृति में फलदार एवं छायादार 51 पौधों का रोपण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। बहू के इस कार्य की चहुं और प्रशंसा हो रही है।
आपको बता दें की वंदना खरे ग्राम खमरिया कला ग्राम पंचायत शाहपुर सुल्तानपुर ने अपने ससुर स्वर्गीय श्री अरविंद खरे की स्मृति दिवस पर बक्शी परिवार सहित ग्राम के प्रबुध्दजनों के साथ
उक्त कार्यक्रम आयोजित कर पौधों की देखभाल का भी संकल्प दिलाया।
लोगों ने बहू के इस कार्य की तारीफ करते हुए युवाओं के लिए एक प्रेरणादायक कदम बताया कि वह अपने स्वर्गीय माता-पिता की याद में इस तरह का पौधा रोपण करके हरियाली को बढ़ावा देने का कार्य करें।



