मध्य प्रदेशराजनीति

महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं ने सरकार पर साधा निशाना

रिपोर्टर: सतीश चौरसिया
उमरियापान। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष अमित शुक्ला के निर्देशानुसार गुरुवार को ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष आनंद मिश्रा के नेतृत्व में तहसील मुख्यालय ढीमरखेड़ा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा बढ़ती महंगाई, बिजली कटौती, पेट्रोल, गैस, ख़राब सड़कें एवं भृष्टाचार के विरोध में रैली निकालकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया गया । प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आम जनता से जुड़े शक्कर, पेट्रोल, बिजली बिल और गैस सिलेंडर जैसे मुद्दों को उठाकर सरकार की नीतियों पर सवाल खड़े किए ।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक किलो शक्कर लेकर लोगों को एक-एक चुटकी शक्कर दी और संदेश दिया कि बढ़ती महंगाई के कारण अब इतनी ही मिठास आम आदमी की पहुंच में रह गई है। इस प्रदर्शन के माध्यम से कांग्रेस ने खाद्य पदार्थों की बढ़ती कीमतों को लेकर आम जनता की परेशानी को सामने रखा ।
इसी तरह E20 पेट्रोल की कीमतों का मुद्दा उठाया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रैली के जरिए यह बताने का प्रयास किया कि ईंधन की गुणवत्ता और कीमतों को लेकर वाहन चालकों के मन में कई सवाल हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार से आम उपभोक्ताओं के हित में स्पष्ट जवाब देने की मांग की ।
बिजली बिल को लेकर भी प्रदर्शन किया गया। बढ़ते बिजली खर्च को लेकर विरोध जताया गया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि लगातार बढ़ते खर्चों के बीच बिजली के बिल आम परिवारों के घरेलू बजट को प्रभावित कर रहे हैं।
वहीं गैस सिलेंडर को लेकर भी व्यंगात्मक प्रदर्शन किया गया। कार्यकर्ताओं ने बाबा और ज्योतिषी जैसी वेशभूषा में सिलेंडर रखकर महंगाई पर कटाक्ष किया। प्रदर्शन के दौरान ‘इससे सबको डर लगता है’।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि प्रदर्शन का उद्देश्य किसी प्रकार का विवाद उत्पन्न करना नहीं, बल्कि बढ़ती महंगाई के कारण आम जनता पर पड़ रहे आर्थिक बोझ को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से सामने लाना है । कार्यकर्ताओं ने कहा कि रसोई से लेकर वाहन और बिजली के खर्च तक लगातार बढ़ती कीमतों का असर हर वर्ग पर पड़ रहा है।
प्रदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष आनंद मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष रवीन्द्र बाजपेई, कांग्रेस परिवहन प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष सिद्धार्थ दीक्षित, शैलेन्द्र पौराणिक, विराट पाण्डेय, मंडल अध्यक्ष नीरज राय, मंकू चौरसिया, अमित गर्ग, रवीन्द्र सिंह परते, स्वतंत्र चौरसिया, सुजीत बाजपेई, ओमकार शर्मा, संजय चौरसिया, बोले चौरसिया, सुनील पटेल, शिवा नामदेव, विकास जैन, रवि अवस्थी, काशी राम कुशवाहा, सत्तू सोनी, कमलेश रजक, शिल्लू मिश्रा, जयकुमार, भजन बर्मन, अनंतराम गर्ग, सुजीत लोनी, अंकित तिवारी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

Related Articles

Back to top button