मध्य प्रदेश

ढीमरखेड़ा में 1 सितंबर को सवर्ण समाज की महा बैठक , आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग को लेकर आंदोलन का ऐलान

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान। आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू करने की मांग को लेकर सवर्ण समाज की ओर से आगामी 1 सितंबर को ढीमरखेड़ा में विशाल महाबैठक आयोजित की जाएगी । बैठक में समाज की विभिन्न मांगों पर चर्चा के साथ प्रशासन को ज्ञापन सौंपने और आगे अनशन करने की घोषणा की जाएगी ।
आयोजकों के अनुसार, महाबैठक का उद्देश्य समाज को एकजुट कर आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग को प्रमुखता से उठाना है । इस दौरान शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को प्रशासन के समक्ष रखा जाएगा ।
कार्यक्रम को लेकर आयोजकों ने “जाति नहीं, आर्थिक आधार—यही हो आरक्षण का अधिकार” और “सवर्ण समाज की एक ही पुकार, आर्थिक आधार पर आरक्षण इस बार” जैसे नारों के साथ आंदोलन को आगे बढ़ाने की बात कही है ।
समाज के प्रबुद्धजनों ने क्षेत्र के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में महाबैठक में पहुंचने की अपील की है । आयोजकों का कहना है कि समाज की एकजुटता के माध्यम से अपनी मांगों को लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से प्रशासन के समक्ष रखा जाएगा ।

Related Articles

Back to top button