मध्य प्रदेश

जंगल की झाड़ियों में मिली नवजात बच्ची, आखिर कौन छोड़ गया मासूम को?

डुंगरिया खुर्द के जंगल में सुबह मची सनसनी, पशु चराने गए व्यक्ति ने सुनी हलचल; पुलिस माता-पिता और परिजनों की तलाश में जुटी
बम्हौरी। थाना क्षेत्र के ग्राम डुंगरिया खुर्द के जंगल में मंगलवार सुबह झाड़ियों के बीच नवजात बच्ची मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सुनसान जंगल में आखिर नवजात को कौन और किन परिस्थितियों में छोड़ गया, यह बड़ा सवाल बना हुआ है।
सुबह करीब 7 बजे पशु चराने गए एक व्यक्ति की नजर झाड़ियों में पड़ी बच्ची पर गई। उसने तत्काल रमपुरा की आशा कार्यकर्ता नीरू कुशवाह को सूचना दी। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग और पुलिस हरकत में आई। टीम ने मौके पर पहुंचकर बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाला और नीरू कुशवाह को सूचना दी। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग और पुलिस हरकत में आई। टीम ने मौके पर पहुंचकर बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाला और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बम्हौरी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रायसेन रेफर किया गया। बच्ची की हालत फिलहाल ठीक बताई गई है।
पुलिस अब नवजात की मां, पिता और परिजनों की पहचान करने के साथ यह पता लगाने में जुटी है कि बच्ची जंगल तक कैसे पहुंची। स्वास्थ्य विभाग क्षेत्र में हाल में हुए प्रसव की जानकारी भी जुटा रहा है। फिलहाल किसी व्यक्ति की भूमिका की पुष्टि नहीं हुई है।

Related Articles

Back to top button