मध्य प्रदेश

बहनों के स्नेह और आशीर्वाद से अभिभूत हुए मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल

मानस सतसंग भवन में राखी के पवित्र बंधन ने किया भाई बहन के अटूट रिश्ते को साकार
रिपोर्टर : प्रशांत जोशी
रायसेन। भाई बहन के पवित्र आत्मीय और अटूट प्रेम के प्रतीक रक्षाबंधन पर्व की भावनाओं को साकार करता एक अत्यंत स्नेहमयी और भावपूर्ण दृश्य मंगलवार को बरेली के मानस सतसंग भवन में देखने को मिला यहां मध्य प्रदेश शासन के यशस्वी मंत्री एवं उदयपुरा विधानसभा क्षेत्र की पूजनीय बहनों के प्रिय लाडले भैया नरेंद्र शिवाजी पटेल के हाथों में क्षेत्र की बहनों ने श्रद्धा विश्वास प्रेम और अपनत्व के पवित्र धागे बांधकर उन्हें अपना स्नेह और आशीर्वाद प्रदान किया
रक्षासूत्र केवल धागा नहीं बल्कि भाई-बहन के बीच विश्वास सुरक्षा स्नेह सम्मान और आजीवन साथ निभाने का पवित्र संकल्प है इसी भावना के साथ बहनों ने मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल की कलाई पर राखी बांधी और उनके सुखी स्वस्थ दीर्घ एवं यशस्वी जीवन की मंगलकामना की बहनों ने ईश्वर से प्रार्थना की कि उनके प्रिय लाडले भैया निरंतर जन सेवा के पथ पर अग्रसर रहें उनके यश सम्मान और कीर्ति में निरंतर वृद्धि हो तथा वे सदैव क्षेत्रवासियों और बहनों के स्नेह एवं विश्वास पर खरे उतरते रहें
इस अवसर पर मानस सतसंग भवन का वातावरण आत्मीयता और पारिवारिक स्नेह से सराबोर दिखाई दिया बहनों के चेहरे पर अपने प्रिय भाई के प्रति सम्मान और अपनत्व की चमक की वही मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल भी बहनों के इस निश्छल प्रेम और अमूल्य आशीर्वाद से भावविभोर नजर आए ।
मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने बहनों द्वारा दिए गए प्रेम स्नेह और आशीर्वाद के प्रति अपनी हृदय से कृतज्ञता व्यक्त की उन्होंने कहा कि बहनों का आशीर्वाद और विश्वास उनके लिए किसी भी सम्मान से बढ़कर है बहनों का स्नेह उन्हें जनसेवा के कार्यों को और अधिक समर्पण निष्ठा और संवेदनशीलता के साथ करने की प्रेरणा देता है।
उन्होंने इस पावन अवसर पर उपस्थित बहनों का आत्मीय अभिनंदन करते हुए उन्हें भेंट भी प्रदान की बहनों ने भी अपने प्रिय लाडले भैया के स्नेहपूर्ण व्यवहार और आत्मीयता के प्रति प्रसन्नता व्यक्त की।
रक्षाबंधन का यह आयोजन केवल राखी बांधने का एक अवसर नहीं रहा बल्कि यह भाई और बहनों के बीच वर्षों से बने विश्वास प्रेम और आत्मीय संबंधों का जीवंत उत्साह बन गया मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल और उदयपुरा विधानसभा क्षेत्र की बहनों के बीच दिखाई देने वाला यह आत्मीय रिश्ता इस बात का प्रमाण है कि जनप्रतिनिधि और जनता के बीच संबंध केवल औपचारिक नहीं होते बल्कि जब उनमें विश्वास संवेदना और पारिवारिक अपनापन जुड़ जाता है तब वे एक मजबूत सामाजिक बंधन का रूप ले लेते हैं
मानस सतसंग भवन में बहनों द्वारा अपने प्रिय लाडले भैया को बांधी गई राखियां और उनके द्वारा दिया गया आशीर्वाद निश्चित रूप से मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल के लिए जन सेवा की राह में नई ऊर्जा और प्रेरणा का स्रोत बनेगा बहनों की मंगलकामनाओं के साथ कार्यक्रम का वातावरण प्रेम स्नेह श्रद्धा और पारिवारिक आत्मीयता से लंबे समय तक सराबोर रहा
वास्तव में राखी के इन पवित्र धागों में केवल बहनों का प्रेम ही नहीं बल्कि अपने प्रिय भाई के उज्जवल भविष्य निरंतर यश और सफल जन सेवा की अनंत शुभकामनाएं भी बंधी हुई थी

Related Articles

Back to top button