मध्य प्रदेश

देवरी संजय नगर उमड़ेगा आस्था का जनसैलाब शिव हनुमान मंदिर में होगा विशाल देवी जागरण

रिपोर्टर  : प्रशांत जोशी
देवरी। रायसेन जिले की देवरी तहसील में आज भक्ति, आस्था और संगीत का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। नगर के वार्ड नंबर 5, शिव हनुमान मंदिर, संजय नगर में आज रात माता रानी के नाम एक विशाल और भव्य देवी जागरण का आयोजन किया जा रहा है।
कार्यक्रम शिव हनुमान मंदिर, संजय नगर, वार्ड नं. 05, देवरी में दिनांक: 16 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को रात्रि 8 बजे से माता की अखंड ज्योति के साथ प्रारंभ होगा।
बुंदेलखंड के प्रसिद्ध बुंदेली लोकगायक कलाकारों द्वारा पूरी रात देवी भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। मंदिर को फूलों और आकर्षक रोशनी से सजाया गया है। भक्तों के लिए प्रसादी की भी विशेष व्यवस्था है।
*प्रशासन पूरी तरह तैयार –*
समिति ने तहसीलदार महोदय देवरी, थाना प्रभारी देवरी और नगर परिषद देवरी के सीएमओ को लिखित आवेदन देकर पुलिस सहयोग, साफ-सफाई और पानी के टैंकर की व्यवस्था की मांग की है। प्रशासन ने अनुमति दे दी है और रात में पुलिस बल तैनात रहेगा।
संजय नगर में इस महाआयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह है। आयोजक शिव हनुमान मंदिर समिति, संजय नगर ने सभी श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में सम्मिलित होने का आग्रह किया है।

Related Articles

Back to top button