न्यू बस स्टैंड पर आज सजेगी भक्ति की महफिल, विशाल देवी जागरण का आयोजन

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान। शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर उमरियापान के न्यू बस स्टैंड में शनिवार, 17 अक्टूबर को विशाल देवी जागरण का आयोजन किया जाएगा। न्यू बस स्टैंड दुर्गा उत्सव समिति के तत्वावधान में आयोजित यह कार्यक्रम रात 8 बजे से प्रारंभ होगा । आयोजन को लेकर समिति के सदस्यों द्वारा तैयारियां की गई हैं ।
समिति के सदस्यों ने बताया कि देवी जागरण में ओम्स म्यूजिकल द्वारा शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी । इसमें आकर्षक नृत्य, मनमोहक झांकियां, देवी गीत और भक्तिमय संगीत के माध्यम से मां दुर्गा की महिमा का गुणगान किया जाएगा । कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालु भक्ति गीतों और देवी मां की झांकियों का आनंद ले सकेंगे ।
समिति ने क्षेत्र के समस्त श्रद्धालुओं एवं धर्मप्रेमी नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर देवी जागरण में शामिल होने और कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है ।
*समिति ने की श्रद्धालुओं से अपील*
आयोजन में समिति अध्यक्ष मोहन चौरसिया, उपाध्यक्ष संतोष चौरसिया, आशीष चौरसिया, प्रमोद ताम्रकार, जगमोहन चौरसिया, लली चौरसिया, मंझल चौरसिया, शुशांक त्रिपाठी, रोहित, मोहित, मिंटू, पवन, अनूप, दिलीप, सौरभ, मंका, जग्गू, लल्ला, रिस्सू, लाली, निलेश, शाहिल, बेटू, दिनेश, अजय ताम्रकार, मनू चौरसिया, आशू, दिलीप तिवारी, रिषभ, राजू, अम्मू, सुमित, शुभम, अप्पी, सत्यम, रोशन, सुक्की गुप्ता, यश, बब्लू विश्वकर्मा, शैलेन्द्र वाजपेयी, संदीप चौरसिया, अतुल, विक्कू ताम्रकार सहित अन्य सदस्य कार्यक्रम की तैयारियों में जुटे हैं ।



