मध्य प्रदेश

शिव से शक्ति की ओर : 1121 मीटर की विशाल चुनरी यात्रा आज

रूपनाथ धाम से शुरू होकर मरही माता मंदिर बहोरीबंद होते हुए मां शारदा मंदिर तिगवां पहुंचेगी यात्रा
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । शारदेय नवरात्र के पावन अवसर पर आस्था और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिलेगा । शिव से शक्ति की ओर’ संकल्प के साथ शिवभक्तों द्वारा आज 17 अक्टूबर, शनिवार को 1121 मीटर लंबी विशाल चुनरी यात्रा निकाली जाएगी । यह धार्मिक यात्रा रूपनाथ धाम से प्रारंभ होकर मरही माता मंदिर बहोरीबंद में नौ देवियों की परिक्रमा करते हुए मां शारदा मंदिर तिगवां पहुंचेगी, जहां मां शारदा को विशाल चुनरी अर्पित की जाएगी ।
समस्त शिवभक्त रूपनाथ धाम, बहोरीबंद क्षेत्र के निवेदन पर आयोजित इस यात्रा का शुभारंभ सुबह 10 बजे होगा । आयोजकों के अनुसार, 1121 मीटर लंबी यह चुनरी विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी चुनरी होने का दावा किया जा रहा है, जिसे श्रद्धालु मां शारदा के चरणों में अर्पित करेंगे ।
आयोजकों ने बताया कि यह आयोजन परमपिता परमेश्वर भगवान भोलेनाथ की कृपा और मां भगवती के प्रति श्रद्धा समर्पित करने का एक पावन प्रयास है । यात्रा के माध्यम से शिव और शक्ति की आराधना करते हुए क्षेत्र में धार्मिक एकता, भक्ति और सनातन संस्कृति का संदेश दिया जाएगा ।
शिवभक्तों ने क्षेत्र के समस्त धर्मप्रेमियों एवं श्रद्धालुओं से इस पावन धार्मिक यात्रा में शामिल होकर पुण्य के सहभागी बनने की अपील की है ।

Related Articles

Back to top button