मध्य प्रदेश

ब्रेनिएक्स पब्लिक स्कूल सिलवानी में धूमधाम से मनाया गया गरबा महोत्सव

सिलवानी। ब्रेनिएक्स पब्लिक स्कूल, सिलवानी में नवरात्रि पर्व के अवसर पर गरबा महोत्सव का भव्य एवं उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्राचार्य गजेन्द्र रघुवंशी द्वारा मातारानी के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने पारंपरिक वेशभूषा में सज-धजकर गरबा नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियाँ दीं। रंग-बिरंगे परिधानों और मधुर संगीत से विद्यालय परिसर भक्तिमय एवं उत्सवमय हो उठा। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ गरबा नृत्य में भाग लिया तथा भारतीय संस्कृति और परंपराओं की सुंदर झलक प्रस्तुत की।
इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य गजेन्द्र रघुवंशी ने सभी विद्यार्थियों एवं स्टाफ सदस्यों के उज्ज्वल भविष्य, सुख-समृद्धि और सफलता की कामना की। उन्होंने विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं से जुड़े रहने तथा जीवन में सकारात्मक मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय प्रबंधन एवं समस्त स्टाफ के सहयोग से गरबा महोत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। पूरे कार्यक्रम के दौरान श्रद्धा, उत्साह और उल्लास का वातावरण बना रहा।

Related Articles

Back to top button