मध्य प्रदेश

बारात सड़क हादसा, मुख्यमंत्री ने की शोक संवेदना व्यक्त, आर्थिक सहायता की घोषणा

मृतकों को 4-4 लाख रुपये एवं घायलों को 50-50 हज़ार रुपये की आर्थिक सहायता
दर्दनाक सड़क हादसे में बारात को ट्राला ने कुचला, पांच लोगों की घटनास्थल पर ही मौत
दुर्घटना की सूचना मिलते ही रायसेन से कलेक्टर, एसपी मौके पर पहुंचे घायलों को अस्पताल पहुंचाया

रायसेन । सोमवार की रात्रि में रायसेन जिले के सुल्तानपुर के पास एक ट्राला बारात में घुस गया। इस हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। करीब 15 लोगों के घायल होने की भी खबर है। घायलों को जिला अस्पताल लाया गया हैं।बताया जा रहा है कि सड़क पर बारात निकल रही थी। तभी पीछे तेज रफ्तार ट्राला आया। जिसने बारातियों को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में मौके पर ही 5 लोगों ने दम तोड़ दिया।
बताया जाता है कि बारात नर्मदापुरम होशंगाबाद से आई थी और सुल्तानपुर के खमरिया गांव में लग रही थी। हादसे से बारात की खुशियां मातम में बदल गई। चारो ओर चीख पुकार ही सुनाई दे रही है।
हादसे की सूचना मिलते ही कलेक्टर अरविन्द कुमार दुबे और एसपी विकास कुमार शाहबाल समेत दूसरे अधिकारी मौके के लिए रवाना हो गए हैं।
एसपी विकास कुमार शाहवाल ने बताया शुरुआती जानकारी में 5 लोगों की मौत की सूचना है। मृतकों का आकंडा बढ़ भी सकता है। और एक दर्जन से अधिक घायल है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रायसेन जिले में शादी समारोह के दौरान हुए दर्दनाक सड़क हादसे में अमूल्य जिंदगियों के असमय निधन पर गहन शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान और परिजनों को यह गहन पीड़ा सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।
मुख्यमंत्री जी ने घटना में हताहत लोगों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये एवं घायलों को 50-50 हज़ार रुपये की आर्थिक सहायता देने के साथ ही घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री जी के निर्देश पर भोपाल एम्स में भर्ती गंभीर घायलों का हाल-चाल जानने कैबिनेट मंत्री श्री विश्वास सारंग कुछ देर में एम्स पहुंचेंगे।

Related Articles

Back to top button