श्रीमद् भागवत कथा सुनने उमडी अपार भीड, भक्ति के रस मे डूबे श्रौता

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । सुरखी नगर में श्रीमद् भागवत महापुराण की सप्त दिवसीय कथा का विशाल आयोजन होने से पूरे नगर में भक्ति का माहौल बना हुआ है और चारों तरफ भक्तों की लंबी कतारे भागवत कथा सुनने के लिए प्रति दिन दिखाई दे रही हैं इन कथाओं में महिला भक्तों की संख्या अधिक दिखाई दे रही है एक ओर विदवास रोड पर जहां रवि शंकर महाराज व्यास पीठ से सभी भक्तों को कथा श्रवण करा रहे हैं तो वही पुराना बाजार स्थित देव जानकी रमन मंदिर के समीप संजय पौराणिक महाराज अपने मुखारविंद से सांवरे सरकार की कथाएं सुना कर सभी को मंत्र मुग्ध कर रहे हैं वही नवीन सिद्ध धाम महुआ खेड़ा में सिद्ध बाबा की स्थापना के साथ ही सप्त दिवसीय कथा चल रही है कथा व्यास महेश कृष्ण शास्त्री सभी भक्तों को कथा श्रवण करा रहे हैं तीनों जगहो पर एक साथ कथाओ के शुरू होने से प्रारंभिक दिवस में ऐतिहासिक कलश यात्रा के साथ भागवत कथाएं मौसम के विपरीत प्रभाव के बाद भी निरंतर जारी है आसपास के सैकड़ो ग्रामों से लोग पहुंचकर श्रीमद् भागवत महापुराण की कथाएं श्रवण कर रहे हैं भक्तों के लिए हवा तूफान और पानी से बचने के लिए विशेष इंतजामात किए गए हैं और गर्मी को देखते हैं पानी की भरपूर व्यवस्था भी की गई है कथा यजमानों ने सभी भक्तों से कथा श्रवण करने का आग्रह किया है ब सह परिवार कथा पत्रिका पहुंच कर आमंत्रित किया गया है ।

