कृषिमध्य प्रदेश

रायसेन में राष्ट्रीय स्तर के उन्नत कृषि मेले की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित

सिलवानी। आगामी 11 से 13 अप्रैल तक रायसेन में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय स्तर के उन्नत कृषि मेला, प्रदर्शनी एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर नगर के नायक मैरिज गार्डन में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम की व्यापक व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में पूर्व मंत्री रामपाल सिंह राजपूत ने कृषि विभाग के एस डी ओ सुनील मालवीय एवं जनपद पंचायत सीईओ नीलम रैकवार के साथ मेला स्थल पर आने-जाने की सुविधाओं, किसानों के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं तथा अन्य प्रशासनिक तैयारियों को लेकर विचार-विमर्श किया।
कृषि मेला, प्रदर्शनी एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक किसानों को इस आयोजन से जोड़ना तथा उन्हें आधुनिक कृषि तकनीकों, नवीन उपकरणों एवं शासकीय योजनाओं के प्रति जागरूक करना है।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष श्याम साहू, पूर्व मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला, जिला मंत्री संदीप शर्मा, बम्होरी भाजपा मंडल अध्यक्ष हरनाम सिंह लोधी शिवपाल सिंह राजपूत बम्होरी मंडल उपाध्यक्ष पुनीत समैया, पार्षद प्रदीप कुशवाहा, मंडल महामंत्री लखन चंदेल, कांत यादव, प्रियांश राजपूत, अज़ीम शाह एवं जगदीश जाटव सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त कृषि फार्म अधिकारी रघुवीर कुशवाहा, थाना प्रभारी संजीत परते सहित बड़ी संख्या में किसान एवं क्षेत्रीय नागरिक भी बैठक में शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button