धार्मिकमध्य प्रदेश

संस्कृति का संगम है मढ़ई मेला: पूर्व मंत्री रामपाल सिंह राजपूत

उदयपुरा। रायसेन जिले के उदयपुरा क्षेत्र के ग्राम पंचायत केवट पिपलिया में दीवाली के दोज के अवसर पर पारंपरिक मढ़ाई मेले का भव्य आयोजन किया गया। मेले में बड़ी संख्या में ग्रामीण जन, सामाजिक कार्यकर्ता तथा क्षेत्र के जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व मंत्री रामपाल सिंह राजपूत ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि “मढ़ाई मेला हमारी संस्कृति का संगम है। यह न केवल लोक परंपराओं को जीवित रखता है, बल्कि समाज में आपसी एकता और भाईचारे का संदेश भी देता है।”
इस अवसर पर उदयपुरा-बरेली विधानसभा भाजपा मंडल अध्यक्ष, सिलवानी विधानसभा भाजपा मंडल अध्यक्ष के वरिष्ठ नेता, तथा अनेक जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। मेले में पारंपरिक लोकगीत, नृत्य, झूले, खेलकूद और स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र रहे।
मेले के आयोजन से ग्रामीण क्षेत्र में उत्सव का माहौल रहा और लोगों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पर्व का आनंद उठाया।

Related Articles

Back to top button