ज्योतिष

Aaj ka Panchang आज का पंचांग सोमवार, 05 जून 2023

आचार्य श्री गोपी राम (ज्योतिषाचार्य) जिला हिसार हरियाणा मो. 9812224501
✦••• जय श्री हरि •••✦
🧾 आज का पंचाग 🧾
सोमवार 05 जून 2023
महा मृत्युंजय मंत्र – ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्‌। उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय माऽमृतात्।।
☄️ दिन (वार) – सोमवार के दिन क्षौरकर्म अर्थात बाल, दाढ़ी काटने या कटाने से पुत्र का अनिष्ट होता है शिवभक्ति को भी हानि पहुँचती है अत: सोमवार को ना तो बाल और ना ही दाढ़ी कटवाएं ।
सोमवार के दिन भगवान शंकर की आराधना, अभिषेक करने से चन्द्रमा मजबूत होता है, काल सर्प दोष दूर होता है।
सोमवार का व्रत रखने से मनचाहा जीवन साथी मिलता है, वैवाहिक जीवन में लम्बा और सुखमय होता है।
जीवन में शुभ फलो की प्राप्ति के लिए हर सोमवार को शिवलिंग पर पंचामृत या मीठा कच्चा दूध एवं काले तिल चढ़ाएं, इससे भगवान महादेव की कृपा बनी रहती है परिवार से रोग दूर रहते है।
सोमवार के दिन शिव पुराण के अचूक मन्त्र “श्री शिवाये नमस्तुभ्यम’ का अधिक से अधिक जाप करने से समस्त कष्ट दूर होते है. निश्चित ही मनवाँछित लाभ मिलता है।
🔮 शुभ हिन्दू नववर्ष 2023 विक्रम संवत : 2080 नल, शक संवत : 1945 शोभन
🌐 संवत्सर नाम अनला
🔯 शक सम्वत : 1945 (शोभकृत् संवत्सर)
☸️ काली सम्वत् 5124
🕉️ संवत्सर (उत्तर) पिंगल
☣️ आयन – उत्तरायण
☀️ ऋतु – सौर ग्रीष्म ऋतु
🌤️ मास – आषाढ़ मास
🌖 पक्ष – कृष्ण पक्ष
📅 तिथि – ज्येष्ठ मास कृष्ण पक्ष प्रतिपदा तिथि 06:39 AM तक उपरांत द्वितीया तिथि 03:49 AM तक उपरांत तृतीया
✏️ तिथि के स्वामी – प्रतिपदा तिथि के स्वामी अग्नि देव जी और द्वितीया तिथि के स्वामी भगवान ब्रह्मा जी है।
💫 नक्षत्र – नक्षत्र मूल 01:23 AM तक उपरांत पूर्वाषाढ़ा
🪐 नक्षत्र स्वामी – मूल नक्षत्र का स्वामी केतु है और राशि के स्वामी देवताओं के गुरु बृहस्पति हैं।
🔊 योग – साध्य योग 08:48 AM तक, उसके बाद शुभ योग 05:25 AM तक, उसके बाद शुक्ल योग
प्रथम करण : कौलव – 06:38 ए एम तक
द्वितीय करण – तैतिल – 05:15 पी एम तक
🔥 गुलिक काल : – सोमवार का शुभ (गुलिक काल) दोपहर 1:30 से 3 बजे तक ।
⚜️ दिशाशूल – सोमवार को पूर्व दिशा का दिकशूल होता है ।यात्रा, कार्यों में सफलता के लिए घर से दर्पण देखकर, दूध पीकर जाएँ ।
🤖 राहुकाल -सुबह -7:30 से 9:00 तक राहु काल में कोई भी शुभ कार्य नहीं करना चाहिए |
🌞 सूर्योदयः- प्रातः 05:15:00 A.M
🌅 सूर्यास्तः- सायं 06:45:00 P.M
👸🏻 ब्रह्म मुहूर्त : 04:02 ए एम से 04:43 ए एम
🌇 प्रातः सन्ध्या : 04:22 ए एम से 05:23 ए एम
🌟 अभिजित मुहूर्त : 11:52 ए एम से 12:47 पी एम
🔯 विजय मुहूर्त : 02:39 पी एम से 03:34 पी एम
🐃 गोधूलि मुहूर्त : 07:15 पी एम से 07:35 पी एम
🌌 सायाह्न सन्ध्या : 07:16 पी एम से 08:17 पी एम
💧 अमृत काल : 07:31 पी एम से 08:59 पी एम
🗣️ निशिता मुहूर्त : 11:59 पी एम से 12:40 ए एम, जून 06
🚕 यात्रा शकुन- मीठा दूध पीकर यात्रा करें।
👉🏽 आज का मंत्र-ॐ सौं सोमाय नम:।
🤷🏻‍♀️ आज का उपाय-मंदिर में मीठा दही चढ़ाएं।
🌴 वनस्पति तंत्र उपाय- पलाश के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
⚛️ पर्व एवं त्यौहार – आषाढ़ मासारंभ/ गुरु हरगोविंद सिंह जयन्ती/ विश्व पर्यावरण दिवस/ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जन्मोत्सव, पूर्व टेनिस खिलाड़ी रमेश कृष्णन जन्म दिवस, पहला राष्ट्रीय कैंसर उत्तरजीवी दिवस, ‘भारतीय रिज़र्व बैंक के उप-गवर्नर’ कैप्टन सर सिकंदर हयात खान जन्म दिवस, अभिनेत्री अपूर्वा अरोड़ा जन्म दिवस, समग्र क्रान्ति दिवस, मूल समाप्त
✍🏼 विशेष – प्रतिपदा तिथि को कद्दू एवं कूष्माण्ड का दान एवं भक्षण दोनों ही त्याज्य बताया गया है। प्रतिपदा तिथि वृद्धि देनेवाली तिथि मानी जाती है। साथ ही प्रतिपदा तिथि सिद्धिप्रद तिथि भी मानी जाती है। इस प्रतिपदा तिथि के स्वामी अग्नि देवता हैं। यह प्रतिपदा तिथि नन्दा नाम से विख्यात मानी जाती है।
🚪 Vastu tips
उत्तर दिशा में खिड़की बनवाने से क्या होता है?
वास्तु शास्त्र के मुताबिक, उत्तर दिशा को भी सकारात्मक ऊर्जा वाली दिशा माना जाता है। उत्तर दिशा को धन के देवता कुबेर की दिशा कहा जाता है। इस दिशा की तरफ खिड़की का निर्माण करवाने से आपके घर, ऑफिस, बिल्डिंग पर कुबेर भगवान की कृपा दृष्टि बनी रहती है और आपके घर में कभी पैसों की कमी नहीं होती है।
वास्तु के अनुसार,उत्तर दिशा में खिड़कियां बनवाना अच्छा रहता है और इन खिड़कियों को प्रतिदिन थोड़ी देर के लिए अवश्य खोल देना चाहिए। इससे घर और ऑफिस में सकरात्मक ऊर्जा का वास रहता है और नकरात्मक शक्तियां दूर रहती है। दरअसल, घर में सूरज की रौशनी और हवा-पानी का आना बेहद जरूरी होता है। तो वास्तु शास्त्र में ये थी चर्चा उत्तर दिशा में खिड़की बनवाने के बारे में। उम्मीद है आप इस वास्तु टिप्स को अपनाकर जरूर लाभ उठाएंगे।
🔑 जीवनोपयोगी कुंजियां ⚜️
गर्मी का मौसम अपने साथ सिर्फ चिलचिलाती धूप और टेस्टी आम की वैरायटी लेकर नहीं आता बल्कि इस मौसम में घरों में छिपकलियां भी दिखनी शुरू हो जाती हैं। ठंड के मौसम के मुकाबले गर्मी और बरसात में छिपकली का आतंक घर में बना रहता है। कुछ लोग छिपकली से इतना डरते हैं कि अगर उन्हें बाथरूम में छिपकली दिख जाए तो वह उस दिन नहाना भी टाल देते हैं। छिपकली को देखकर सिर्फ बच्चे ही नहीं बल्कि बड़े लोगों को भी डर लगता है। वहीं अगर किचन में छिपकली हो तो इस बात का डर रहता है कि कहीं ये खाना बनाते हुए न गिर जाए। छिपकली में जहर होता है और ऐसे में अगर ये किसी खाने के सामान में गिरेगी तो उसे दूषित कर देगी। यहां हम आपको बताने वाले हैं छिपकली को भगाने के तरीके जिसके बाद वह कभी घर में नहीं दिखेंगी।
छिपकली भगाने का घरेलू उपाय प्याज से भागेगी छिपकली छिपकली तेज दुर्गंध से दूर जाती है और प्याज में सल्फर की मात्रा अधिक होने के कारण इसमें तेज दुर्गंध आती है। ऐसे में अगर आप प्याज को छीलकर इसके टुकड़ों को धागे से बांधकर दीवार पर लटका देंगे तो छिपकली भाग जाएगी।
👀 आरोग्य संजीवनी 🩸
आइब्रो में दर्द होने का कारण तनाव यानी टेंशन के कारण नींद में कमी होती है, जिससे आइब्रो में दर्द होने की संभावना रहती है।
कई लोगों को माइग्रेन की समस्या होती है, अक्सर ऐसा देखा गया है कि माइग्रेन से पीड़ित लोगों को आइब्रो में दर्द होता है।
क्लस्टर सिरदर्द में सिर के एक तरफ और आंख के आसपास बहुत तेज दर्द होता है। इसमें भी आइब्रो के पास दर्द होता है।
📖 गुरु भक्ति योग 🕯️
आचार्य श्री गोपी राम ने महिलाओं के ऐसे इशारों के बारे में बताया गया है जो वे असंतुष्ट होने पर करती हैं. इन इशारों को भांप कर कोई भी पति अपनी पत्नी को संतुष्ट कर सकता है. पत्नी की नाराजगी को दूर करने के लिए शास्त्र नीति की इन बातों का जरूर ध्यान देना चाहिए।
बात कम करना पत्नियों को बातूनी भी कहा जाता है. जब पत्नी बहुत खुश होती है तो अपने पति बहुत ज्यादा बात करती है. कभी तो पति को कहना पड़ता है कि बस करो कितना बोल रही हो. अगर आपकी पत्नी भी बहुत बातें करती है और अचानक शांत हो जाए तो समझ जाइये कि वह असंतुष्ट है।
यानी आपकी किसी बात से वह नाराज चल रही है. कम बात करना पत्नियों के असंतुष्टि बारे में इशारा करता है. ये संकेत मिलते ही आप अपनी पत्नी से बात करिये और जानिये कि वह किस बात से परेशान है. ऐसा करने से वह बात आप से शेयर करेगी और फिर पहले की तरह हो जाएगी।
हर बात पर गुस्सा आना यह सब जानते हैं कि पत्नियों के लिए पति कितनी अहमियत रखते हैं. पत्नी अपने पति को कभी नाराज नहीं करना चाहती. ऐसे में अगर पत्नी आपसे झुंझलाने लगे यानी बात पर झगड़ा करे और गुस्सा करे तो समझ जाइये कि वो किसी न किसी बात को लेकर असंतुष्ट है. इस इशारे को ध्यान में रखकर आपका अगला कदम पत्नी को खुश करने के लिए होना चाहिए।
बस अपने बारे में सोचना पत्नियों के बारे में कहा गया है कि वे अपने पति के हर जरूरत का ख्याल रखती हैं. अगर आपकी पत्नी अचानक आपसे दूरी बना ले या आपको लगे कि वो सिर्फ अपने बारे में सोच रही है और आपका ख्याल नहीं रख रही है तो आपको समझ लेना चाहिए कि वह किस न किसी बात से असंतुष्ट है।
हो सकता है कि वह आपकी किसी बात से नाराज हो, इसे ध्यान में रखते हुए आपको पत्नी से तसल्ली से बात करनी चाहिए. उसकी समस्या को समझकर उसकी परेशानी को दूर करना चाहिए. ऐसा करने आपकी पत्नी को संतुष्टि मिलेगी और वह फिर पहले की तरह आपसे प्यार करने लगेगी।
※══❖═══▩ஜ ۩۞۩ ஜ▩═══❖══※
⚜️ प्रतिपदा तिथि शुक्ल पक्ष में अशुभ तथा कृष्ण पक्ष में शुभ फलदायिनी मानी जाती है। आज प्रतिपदा तिथि को अग्निदेव से धन प्राप्ति के लिए एक अत्यंत ही प्रभावी उपाय कर सकते हैं। इस अनुष्ठान से अग्निदेव से अद्भुत तेज प्राप्त करने के लिए भी आज का यह उपाय कर सकते हैं। साथ ही आज किसी विशिष्ट मनोकामना की पूर्ति भी इस अनुष्ठान के माध्यम से अग्निदेव से करवायी जा सकती हैं। इसके लिए आज अग्नि घर पर ही प्रज्ज्वलित करके गाय के शुद्ध देशी घी से (ॐ अग्नये नम: स्वाहा) इस मन्त्र से हवन करना चाहिये।
शास्त्र के अनुसार जिस व्यक्ति का जन्म प्रतिपदा तिथि में होता है वह व्यक्ति अनैतिक कार्यों में संलग्न रहने वाला होता है। ऐसा व्यक्ति कानून के विरूद्ध जाकर काम करने वाला भी होता है। ऐसे लोगों को मांस मदिरा काफी पसंद होता है अर्थात ये तामसी भोजन के शौकीन होते हैं। आम तौर पर इनकी दोस्ती ऐसे लोगों से होती है जिन्हें समाज में सम्मान की दृष्टि से नहीं देखा जाता अर्थात बदमाश और ग़लत काम करने वाले लोग।

Related Articles

Back to top button