मध्य प्रदेश

अटल बिहारी वाजपेयी को शासकीय महाविद्यालय में जनभागीदारी समिति का अध्यक्ष बनाया

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया

उमरियापान l मध्यप्रदेश उच्च शिक्षा विभाग द्वारा 107 महाविद्यालय में जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष की नियुक्ति की गई है l जिसमें कटनी जिले के ढीमरखेड़ा महाविद्यालय में एडवोकेट अटल बिहारी वाजपेयी को जनभागीदारी समिति का अध्यक्ष बनाया गया है l
अटल बिहारी बाजपेयी अपने छात्र जीवन से ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े हुए थे विभिन्न दायित्व का सफलता पूर्वक निर्वहन किया है, वर्तमान में जनपद सदस्य एवं सहकारिता विभाग जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के सभापति है, साथ ही पर्यावरण संरक्षण गतिविधि जिला कटनी के संयोजक है भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा एवं जिला अध्यक्ष दीपक टंडन सोनी का आभार व्यक्त किया l अटल बिहारी बाजपेयी एडवोकेट है अनुभवी योग्य होने के साथ-साथ कुशल वक्ता है उनकी नियुक्ति पर मित्रों, शुभचिंतकों, परिजनों वा गणमान्यजनों द्वारा बधाई प्रेषित की l

Related Articles

Back to top button