शकील अहमद कुरैशी बने कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के जिलाध्यक्ष
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के अनुमोदन उपरांत मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष शेख़ अलीम को कटनी जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण जिलाध्यक्ष करण सिंह चौहान की अनुशंसा पर शकील अहमद कुरैशी को कटनी जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अल्पसंख्यक विभाग का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
शकील अहमद कुरैशी की नियुक्ति पर जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष विक्रम खमपरिया, बड़वारा विधायक विजय राघवेंद्र सिंह, पूर्व विधायक सुनील मिश्रा, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष मिथलेश जैन, प्रदेश कांग्रेस महामंत्री प्रियदर्शन गौर, पूर्व अध्यक्ष ठाकुर गुमान सिंह, पूर्व अध्यक्ष श्याम शर्मा, पूर्व अध्यक्ष रमाकांत पाठक, पूर्व महापौर विजेंद्र मिश्रा राजा भैया, पूर्व विधायक निश्चित पटेल, पूर्व विधायक सौरभ सिंह, प्रदेश प्रतिनिधि नीरज सिंह बघेल, राकेश जैन काका, पूर्व विधायक ध्रुव प्रताप सिंह, प्रदेश प्रतिनिधि मानु दीक्षित, जिला संगठन मंत्री ध्रुवप्रताप सिंह गोलू, डॉक्टर के एल जैन, पदमा शुक्ला, सेवादल अध्यक्ष पंकज गौतम, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रजनी वर्मा, युवा कांग्रेस अध्यक्ष अंशु मिश्रा, एनएसयूआई अध्यक्ष शुभम मिश्रा, संदीप बाजपेई पप्पू, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गुलाम जफर, प्रदीप त्रिपाठी, आनंद मिश्रा, गयाप्रसाद विश्वकर्मा, रविंद्र सिंह, रतिराम यादव, संतोष पटेल, राजकुमार शर्मा, मनोज नायक, मुकेश सराफ, अब्दुल कादिर मुन्ना भाई, कैस अहमद लिपू भाई आदि ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।



