श्रद्धालुओ से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलटने से 4 की मौत, दो दर्जन से अधिक घायल

फतेहपुर चौकी के समीप की घटना
6 श्रद्धालुओं का जिला अस्पताल, एक दर्जन से अधिक यात्रियों का इलाज हटा अस्पताल में जारी
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । ट्रेक्टर सहित श्रद्धालुओं से भरी ट्राली के पलटने पर तत्काल घायलों को देर रात हटा और दमोह जिला अस्पताल लाया गया, जटाशंकर धाम जाते समय श्रद्धालुओं से भरी ट्रेक्टर ट्राली पलट गई।
बताया गया कि दमोह जिले के फतेहपुर चौकी क्षेत्र की टेक के पास खंती में पलट गई. यह हादसा रविवार रात करीब 11 का बताया जा रहा है। घटना की जानकारी पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी को लगने पर तत्काल मौके पर चौकी प्रभारी फतेहपुर रघुवीर सिंह, प्रधान आरक्षक केवल और अरविंद ने पहुंचकर सभी घायलों को इलाज के लिए 108 से अस्पतालों में भर्ती कराया. घूघस से जटाशंकर धाम जिला छतरपुर श्रद्धालु जा रहे थे, जिसमें तत्काल घटना स्थल पर 2 की मौत हो गई, जिसमें एक 7 वर्षीय बच्चा हेमेंद्र पिता भगवानदास आदिवासी उम्र 10 वर्ष निवासी घूघस व महिला छोटी बाई पति मनु गौंड उम्र 45 वर्ष निवासी घूघस की मौत होने पर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कार्रवाई की जा रही है. वहीं घायलों में करीब दो दर्जन से अधिक घायल होने की खबर बताई जा रही है, आधा दर्जन से अधिक करीब 8 घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जिसमें ड्यूटी रत डॉक्टर आशूतोष पटेल द्वारा दमोह जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है. जिसमें इलाज के दौरान जिला अस्पताल में 2 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। मृतकों में लक्ष्मण पिता तिल्ली आदिवासी उम्र 17 वर्ष व गंजली बहू 50 वर्ष बताए जा रहे हैं और जिला अस्पताल में 11 वर्षीय चित्तर राजगौंड, 10 वर्षीय कल्पना, ट्रैक्टर मालिक 45 वर्षीय परम लोधी, 12 वर्षीय बल्ला आदिवासी, कुंअर आदिवासी उम्र 20 वर्ष, ममता 40 वर्ष भर्ती हुए हैं.यहां घटना की जानकारी मिलते ही देर रात जिला अस्पताल सीएसपी अभिषेक तिवारी, थाना प्रभारी नोहटा अरविंद सिंह, जिला अस्पताल चौकी से प्रधान आरक्षक केके दुबे, प्रधान आरक्षक मुकुंद राजपूत, आरक्षक रणधीर दांगी सहित पुलिस ने घायलों से जानकारी ली।



