मध्य प्रदेश

आवास निर्माण में हुई हीला हवाली तो होगी कार्रवाई

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान ।
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हितग्राहियों के स्वयं के आवास के सपने को पूरा करने शासकीय अमला लगातार प्रयास में जुटा हुआ है। सीईओ जिला पंचायत जगदीश चंद्र गोमे के निर्देशानुसार आवास हितग्राहियों से सतत संपर्क और संवाद कर उन्हें शीघ्रता से आवास पूर्ण कराने के लिए समझाइश दे रहे हैं और समस्याओं का आंकलन कर साधन भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
सीईओ श्री गोमे ने जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा की ग्राम पंचायत झिर्री और भमका का शुक्रवार को निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सीईओ श्री गोमे ने अधिकारियों से कहा कि यदि कोई हितग्राही आवास बनाने में लापरवाही करे या हीलाहवाली करे तो वसूली की कार्रवाई प्रस्तावित करें। गोमे ने झिर्री व भमका के निर्माणाधीन पीएम आवासों का निरीक्षण कर आवास हितग्राहियों से संवाद किया और गुणवत्ता के साथ आवास पूर्णता के निर्देश दिए। इस दौरान जनपद पंचायत सीईओ विनोद पांडे व अन्य अधिकारी मौजूद थे।
00000000
गलती पंचायत की शिक्षक हो रहे परेशान
ग्राम पंचायत सगौना का मामला
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा की ग्राम पंचायत सगौना में सरपंच और सचिव की मनमर्जी चरम पर है और इनके द्वारा नियमों को ताक पर रखकर संबंधित मद का पैसा आहरण कर लिया गया है इसके बाद भी काम नहीं करवाया जा रहा है।
स्मरण रहे कि प्राथमिक शाला सिवनी, संकुल केन्द्र झिन्ना पिपरिया में पिछले दिनों शिक्षक सुनील दत्त दुबे के ऊपर गांव के एक व्यक्ति द्वारा प्राणघातक हमला करने का प्रयास किया गया था । कारण यह था कि शाला में बाउंड्रीबाल के लिये गड्ढे खोदे गये है और बहुत दिनों से उक्त गड्ढों को खोदकर खुला छोड़ दिया गया है जहां से गांव के ही सुन्दर सिंह के खते आने जाने का रास्ता है लेकिन इसमें शिक्षक क्या करें क्योंकि निर्माण एजेंसी पंचायत है और अनेकों बार इस संबंध में पंचायत से आग्रह किया जा चुका है कि जल्द से जल्द निर्माण कार्य का पूरा कराये लेकिन सरपंच और सचिवों के कानों में जूं तक नहीं रंग रही है। सरपंच और सचिव के कारनामें यही तक सीमित नहीं है बल्कि पंचायत के अंतर्गत आने वाले प्राथमिक शाला हरई में भी ग्राम पंचायत द्वारा आधी-अधूरी बाउंड्रीबाल बनाकर छोड़ दिया गया है। सूत्रों ने बताया कि इस कार्य की राशि पंचायत द्वारा आहरित कर ली गई है इसके बाद भी निर्माण कार्य पूरा नहीं किया जा रहा है। वहीं अधिकारी भी हाथ में हाथ रखे बैठे है और जिस तरह से प्राथमिक शाला सिवनी में खुले गड्ढें छोड़ गये है, भी दिन अप्रिय घटना होने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button