अघोषित जंग के मद्देनजर प्रशासन ने बुलाई शांति समिति की बैठक
शांति समिति की बैठक में दी अहम जानकारी।
साइबर अटेक से बचें
आपसी मतभेद और बेमस्यता से बचें ।
रिपोर्टर : विनोद साहू
बाड़ी । पहलगाम आंतकी हमलें के भारत ने भी रणनीति बनाकर पाकिस्तान के आंतकी अड्डों पर हमला कर आतंकवादियों की मंशूबों पर पानी फेर दिया।
प्रशासन से साइबर अटेक पर किया सचेत ।
एसडीओपी अदिति सक्सेना ने मौजूद सदस्यों को बताया कि पाकिस्तान अभी साइबर अटेक पर जोर दे रहा हैं कई फर्जी पोस्ट और लिंक भेज रहे जिन्हें ओपन न करे ।
अभी हमारे पास किसी चीज की कोई कमी है। लेकिन आपको सतर्क रहना होगा।
कोई भी अनचाही कॉल्स जो +91 के अलावा किसी और नंबर से आती उसे न उठाए। फेसबुक व्हाट्सएप में जो एडमिन हैं बह फिलहाल उसको ओनली एडमिन करके ही रखें ।
बच्चों को मोबाइल न दे क्योंकि बच्चे मोबाइल गेम समय आई लिंक को क्लिक न करें क्योंकि यह भी साइबर अटेक का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं लिंक क्लिक करते ही मोबाइल साइबर क्रिमिनल्स के क़ब्ज़े में आ जाता हैं ।
इस समय हम सब भारतीय हैं किसी भी तरह की कोई ऐसी घटना न घट पाये जिससे दुश्मन को सहुलियत हो।
ब्लेक आउट के समय फोटो वीडियो ग्राफी न करें । पुलिस को माकड्रिल करते समय कोई भी वीडियो फ़ोटो ग्राफी से बचें अगर वीडियो फ़ोटो ग्राफी कर भी ली तो उसे सोशल मीडिया पर न डालें । रात्रिकालीन समय में अनावश्यक न घर से निकले।
वहीं लाज रेस्तरां संचालकों के लिए भी निर्देश दिए गए कि जो भी आपके यहां आये उसकी आईडी लेकर रजिस्टर में इंट्री करें ।



