पिंड भरते हुए सिलवानी से नर्मदा तट बोरास के लिए जत्था रवाना

सिलवानी। हर वर्ष की परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी सिलवानी नगर से मां नर्मदा तट बोरास के लिए श्रद्धालुओं का जत्था पिंड भरते हुए रवाना हुआ। 25 सदस्यीय यह जत्था नगर के प्राचीन श्रीराम मंदिर से विधिवत पूजा-अर्चना के बाद यात्रा पर निकला।
श्रद्धालुओं ने बताया कि सिलवानी से मां नर्मदा तट बोरास की दूरी लगभग 40 किलोमीटर है, जिसे वे पिंड भरते हुए तय करेंगे। इस यात्रा को पूर्ण करने में लगभग 8 दिन का समय लगेगा। यात्रा के दौरान श्रद्धालु भक्ति भाव के साथ मां नर्मदा का स्मरण करते हुए आगे बढ़ेंगे।
जत्थे के सदस्यों के अनुसार, नर्मदा तट बोरास पहुंचने के उपरांत श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
पिंड भरते हुए 25 सदस्यीय जत्थे का स्वागत भाजपा मंडल अध्यक्ष श्याम साहू, पूर्व मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला, श्री अनगढ़ हनुमान मंदिर समिति के अध्यक्ष नारायण यादव हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष राजीव सोनी रानू , संजीव जेके, बब्लू साहू द्वारा सभी का फूल माला तिलक लगाकर स्वागत किया गया साथ ही जत्थे को शुभकामनाएं देते हुए सकुशल यात्रा की कामना की।



