धार्मिक

महावीर पहाड़ी में माता शबरी की प्रतिमा स्थापना

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया

उमरियापान । गुरुवार को ग्राम पंचायत बम्हनी के महावीर आश्रम के सामने पहाड़ी में माता शबरी की मूर्ति की स्थापना वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ ब्राह्मणों द्वारा विधि विधान से स्थापना कराई । जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा सुबह से ग्रामीणजन तैयारी में जुटे रहे और 12:30 बजे संतों एवं ब्राह्मणों द्वारा वेद मंत्रों के साथ स्थापना कर कन्या भोज एवं भंडारा का आयोजन किया गया । जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं भक्तों ने भंडारा का प्रसाद ग्रहण किया । शाम को महिलाओं ने रामायण मंडल को बुलाकर रामायण का कार्यक्रम रखा गया। शबरी माता की स्थापना होने से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों में अपार खुशी का माहौल रहा । बूढ़े बच्चे महिलाएं ऊपर पहाड़ी में जाकर भंडारा में प्रसाद ग्रहण किया ।

Related Articles

Back to top button