अज्ञात मासूम के माता- पिता मिलने के बाद माता-पिता सहित बच्चा दमोह से छिंदवाड़ा के लिए रवाना

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । जिला अस्पताल में इलाजरत मासूम के माता-पिता दमोह पहुंच जाने के बाद बहुत अच्छा लग रहा है कि दमोह पुलिस प्रशासनिक, स्वास्थ्य विभाग के अलावा दमोह के मीडियाकर्मी और समाजसेवियों द्वारा जो मिलाप कराया है वह बहुत ही सराहनीय कार्य है. दमोह जिला अस्पताल में बच्चा की सिटी कोतवाली पुलिस और जीआरपी द्वारा पूरी कार्रवाई किए जाने के बाद बच्चा जिला अस्पताल से अपने छिंदवाड़ा के लिए रवाना हुआ, इस दौरान सिविल सर्जन डॉक्टर राकेश राय, अक्षय अंकित दीक्षित द्वारा माल्यार्पण कर बच्चे को विदा किया. साथ ही एसपी श्रुतकीर्ति सोमवंशी, एएसपी संदीप मिश्रा, सीएसपी अभिषेक तिवारी टीआई कोतवाली आनंद सिंह ठाकुर के निर्देश पर कोतवाली से सब इंस्पेक्टर उत्तम चंद्र वंशपाल, जीआरपी छिंदवाड़ा से प्रधान आरक्षक भागवत प्रसाद, आरपीएफ थाने से आरक्षक राजकुमार ने कार्यवाही की. इस दौरान जिला अस्पताल में ड्यूटी रत पुलिस अधिकारी और कर्मचारी नर्स स्टाफ सभी का विशेष योगदान रहा।



