मध्य प्रदेश

एक वर्ष बाद बेगमगंज जनपद पंचायत को मिला स्थायी सीईओ, मोग़राज मीणा ने संभाला पदभार

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज। करीब एक वर्ष से प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) के भरोसे संचालित हो रही जनपद पंचायत बेगमगंज को आखिरकार स्थायी सीईओ मिल गया है। सोमवार को मोग़राज मीणा ने जनपद पंचायत बेगमगंज पहुंचकर विधिवत पदभार ग्रहण किया। उनके कार्यभार संभालने से जनपद पंचायत के प्रशासनिक कार्यों में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।
जारी आदेश के अनुसार, मोग़राज मीणा का स्थानांतरण मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत शिवपुरी से मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत बेगमगंज, जिला रायसेन के पद पर किया गया है। कलेक्टर शिवपुरी द्वारा जारी कार्यमुक्ति आदेश के बाद उन्होंने 9 जुलाई को कार्यमुक्त होकर अब बेगमगंज में अपनी सेवाएं शुरू कर दी हैं।
उल्लेखनीय है कि जनपद पंचायत बेगमगंज पिछले लगभग एक वर्ष से प्रभारी सीईओ के माध्यम से संचालित हो रही थी। स्थायी सीईओ की पदस्थापना से लंबित विकास कार्यों, प्रशासनिक निर्णयों तथा विभिन्न शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन में गति आने की उम्मीद है।

Related Articles

Back to top button