मध्य प्रदेश

अजाक्स संघ का जिला स्तरीय अधिवेशन आयोजित शामिल हुए पदाधिकारी

संगठन में ही शक्ति होती है : जी.एल. बरगले
रिपोर्टर : शिवलाल यादव, रायसेन।
रायसेन। रविवार को शहर की भारत नगर स्थित होटल अमोघ में मध्यप्रदेश अनुसूचित जाति जनजाति अधिकारी कर्मचारी संघ अजाक्स जिला इकाई रायसेन का जिला अधिवेशन आयोजित किया गया। जिसमें अजाक्स की गतिविधियों और संगठन को मजबूती प्रदान करने रणनीति बनाई गई। प्रमुख वक़्ता बोले अजाक्स जिला अधिवेशन का मुख्य उद्देश्य संघ की गतिविधियां अजा जनजाति के अधिकारी कर्मचारियों की हरेक समस्या जिम्मेदार मंत्री विधायकों अफसरों को जानकारी देकर हरसंभव मदद करता है।
मप्र अजा, अनुसूचित जनजाति अजाक्स संघ के जिला रायसेन के अध्यक्ष जी.एल. बरगले ने अधिवेशन को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन में ही ताकत होती है। बिना संगठन के अधिकारी कर्मचारियों की बात समस्या रखना बड़ा मुश्किल होता है। अधिकारी कर्मचारियों को प्रताड़ना, वेतन संबन्धी, टीए, डीए एरियर्स आदि समस्याओं मांगों को सरकारों से हल कराने का माद्दा अजाक्स संघ रखता है।
कार्यवाहक अध्यक्ष एसएस पोर्ते बोले कि अजाक्स हर समस्या और अधिकारियों कर्मचारियों का हल है। इसके पूर्व अजाक्स के पदाधिकारियों द्वारा टंट्या भील, भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर के चित्रों के करीब दीप जलाकर फूलमालाएं अर्पित कर अधिवेशन का विधिवत शुभारंभ किया गया। अधिवेशन का सफल संचालन राकेश गोयल, यशवंत मालवीय ने किया। अंत में आभ शिक्षक भँवर सिंह मौर्य ने व्यक्त किया ।
अधिवेशन में भोपाल संभागीय महासचिव बीएस मांडरे, डॉ सुरेश मांडरे, शिक्षक जसवंत जगेत, कार्यवाहक अध्यक्ष एसएस पोर्ते, बाड़ी ब्लॉक अध्यक्ष यशवंत मालवीय, सांची ब्लॉक जसवंत मालवीय, जिला सचिव एमआर बागड़ी, राकेश कुमार अहिरवार आदि शामिल हुए। बाद में रविवार की शाम को अजाक्स के पदाधिकारियों के लिए होटल अमोघ में सहभोज आयोजित किया गया। समस्त अजाक्स के पदाधिकारियों ने एक दूसरे का फूलमालाओं से स्वागत भी किया।

Related Articles

Back to top button