सिलवानी के आकाश साहू ने जीता “Short Video Star 2025” का खिताब

सेज यूनिवर्सिटी, भोपाल में आयोजित इंफ्लुएंसर अवॉर्ड्स में मिला सम्मान
भोपाल । 13-14 दिसंबर 2025 — सेज यूनिवर्सिटी, भोपाल में आयोजित हुए Influencer Awards 2025 में सिलवानी के युवा कंटेंट क्रिएटर आकाश साहू ने “Short Video Star 2025” का प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम किया ।
इस अवॉर्ड समारोह में देशभर से आए सैकड़ों डिजिटल क्रिएटर्स और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने भाग लिया, जहाँ आकाश ने अपनी दमदार रील्स और क्रिएटिव कंटेंट के लिए यह अवॉर्ड जीता।
आकाश साहू लंबे समय से इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर एक्टिव हैं और उनका कंटेंट युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय है। उनके मज़ेदार, प्रेरणादायक और सामाजिक संदेशों से भरे वीडियो लाखों लोगों तक पहुँच चुके हैं आकाश ने अवॉर्ड लेते समय कहा, “ये सम्मान सिर्फ मेरा नहीं, मेरे शहर सिलवानी और मेरे फॉलोअर्स का है। आपने मुझ पर जो भरोसा दिखाया, उसी ने मुझे यहाँ तक पहुँचाया। इस जीत के बाद पूरे सिलवानी में खुशी की लहर है और सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।



