13 दिसंबर को नेशनल लोक अदालत का आयोजन

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली तथा मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार सुहाने रायसेन के मार्गदर्शन में तहसील विधिक सेवा समिति बेगमगंज द्वारा न्यायालय परिसर में 13 दिसंबर 2025 को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है।
तहसील न्यायालय बेगमगंज के द्वितीय जिला न्यायाधीश सचिन द्विवेदी द्वारा बताया गया कि नेशनल लोक अदालत में लंबित राजीनामा योग्य अपराधिक प्रकरण, मोटर दुर्घटना दावा प्राधिकरण के क्लेम प्रकरण, भरण पोषण, घरेलू हिंसा, पारिवारिक मामले, अपराधिक सिविल राजीनामा योग्य अपील, श्रम, विद्युत प्रकरण एवं समस्त दीवानी मामले रखे जा रहे हैं। नेशनल लोक अदालत में नगर पालिका के जलकर वसूली एवं संपत्तिकर वसूली के प्रकरण एवं समस्त बैंकों के प्रिलिटिगेशन प्रकरणों का निराकरण आपसी सहमति से किए जाएंगे।
उन्होंने पक्षकारों से आवाहन किया के अधिक संख्या में नेशनल लोक अदालत का लाभ उठाएं।



