जनपद के सभी सरपंच हुए लामबंद, जनपद सीईओ को मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
पटेरा । जनपद पटेरा की समस्त ग्रामपंचायतों के सरपंचो ने 8 जुलाई सोमवार को जनपद पंचायत पटेरा में एकत्रित होकर जनपद सीईओ को मुख्यमंत्री जी के नाम ज्ञापन सौंपा. जिसमें ग्राम पंचायतों में मनरेगा योजना से जो पंचायते पहले निर्माण कार्य कर रही थी, वैसे से संचालित रहे व मनरेगा परिषद से जारी हुए वर्तमान नवीन पत्र क्रमांक-2258/MANREGA-MP/NR-3/2024 भोपाल दिनांक 01-07-2024 को लागू न किया जाए व पूर्व की भांति ही पंचायतो को मनरेगा योजना से कार्यो को करने की अनुमति रहे.
*ज्ञापन में सभी सरपंचो ने यह चार मांगे रखी*
मनरेगा अन्तर्गत सभी कार्यों में 60:40 के अनुपात में मजदूरी व सामग्री पूर्व की तरह प्रदान की जाये. मनरेगा एक्त के अन्तर्गत जो भी कार्य अनुमत्य है वो पूर्व की तरह सुचारू रूप से चालू रखे
जाये. सामुदायिक कार्य एवं हितग्राही मूलक कार्यों को पूर्व की तरह स्वीकृति प्रदाय की जाए. ग्राम पंचायतों को कार्य के आवश्यकता अनुसार वित्त की राशि बढ़ाकर प्रदान की जाए.अब देखना होगा आगे शासन द्वारा ज्ञापन पर कब तक संज्ञान लिया जाएगा।



