महिलाओं की शिकायत पर 2 घंटे में आरोपी गिरफ्तार
सिलवानी । सिलवानी थाने की पुलिस चौकी जैथारी के ग्राम रैपुरा में अवैध शराब बिकने से ग्राम की महिलाएं परेशान होकर एक ज्ञापन लेकर पुलिस के पास उपस्थित हुई एसडीओपी राजेश तिवारी को सूचना मिलने पर महिलाओं से चर्चा करने पर पाया कि ग्राम रैपुरा निवासी सीताराम पिता दिलीप सिंह रजक उम्र 48 वर्ष का अवैध रूप से शराब ग्राम में बेचता था जिससे ग्राम की सभी महिलाएं परेशान थी पूर्व में भी आरोपी शराब बेचने के मामले में बंद हो चुका है कल ग्राम की 25,30 महिलाओं ने एसडीओपी राजेश तिवारी को जानकारी
तत्काल पुलिस द्वारा सुनवाई करते हुए आरोपी सीताराम पिता दिलीप सिंह रजक उम्र 48 वर्ष निवासी रायपुरा चौकी जैथारी को ग्राम में शांति भंग करने एवं अवैध शराब बेचने मना करने पर उत्पात और गदर करने के आरोप में गिरफ्तार कर न्यायालय प्रस्तुत किया जिसका जेल वारंट बनने से बेगमगंज जेल में दाखिल किया गया, पुलिस की तत्परता पूर्व की गई कार्यवाही से ग्राम की सभी महिलाओ ने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को धन्यवाद दिया।



