Astrology – ज्योतिष, Aaj Ka Rashifal : राशिफल 31 दिसम्बर 2022 शनिवार : कैसा रहेगा आज का दिन
आचार्य श्री गोपी राम (ज्योतिषाचार्य) जिला हिसार हरियाणा मो. 9812224501
༺⚜❝ जय श्री हरि ❞⚜༻
ईश्वर से मेरी प्रार्थना है कि आपके एवं आपके पूरे परिवार के लिए हर दिन शुभ एवं मंगलमय हों।
👉🏼 31 दिसम्बर 2022: आज पौष शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि और शनिवार का दिन है। नवमी तिथि आज शाम 6 बजकर 33 मिनट तक रहेगी। शनिवार सुबह 8 बजकर 20 मिनट तक परिघ योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर 11 बजकर 47 मिनट तक यायीजय योग रहेगा। आज दोपहर पहले 11 बजकर 47 मिनट तक रेवती नक्षत्र रहेगा। आकाशमंडल में स्थित 27 नक्षत्रों में से रेवती नक्षत्र को अंतिम नक्षत्र माना जाता है । नक्षत्र का अर्थ है- कुछ तारों को मिलकर बनी एक आकृति। कहते हैं रेवती नक्षत्र 32 तारों का समूह है, जिसका अर्थ है- धनवान या धनी। इस नक्षत्र को धन सम्पदा की प्राप्ति तथा एक अच्छे सुखी जीवन के साथ जोड़ कर देखा जाता है। ज्योतिष के अनुसार पानी में तैरती हुई मछली को रेवती नक्षत्र का प्रतीक चिन्ह माना जाता है, रेवती नक्षत्र की राशि मीन है और मीन राशि के स्वामी गुरु हैं जबकि रेवती नक्षत्र के स्वामी बुध हैं । इसके अलावा आज बुधदेव वक्रीय गति से धनु राशि में प्रवेश करेंगे और आज पंचक समाप्त है।आचार्य श्री गोपी राम से जानिए राशि के अनुसार कैसा बीतेगा आपका दिन और किन उपायों से आप इसे बेहतर बना सकते हैं।
🐑 मेष राशि – आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है. बिजनेस में उत्तम सफलता के योग बनेंगे और आप मन लगाकर काम करेंगे. काम के सिलसिले में आज का दिन अच्छे नतीजे देने वाला होगा. आप कोई नया काम भी अपने हाथ में लेंगे और उसकी शुरुआत बड़े अच्छे तरीके से करेंगे. प्रेम जीवन जीने वालों को तनाव का सामना करना पड़ सकता है. सेहत मजबूत रहेगी जिससे आपकी ऊर्जा बढ़ेगी और परिवार के लोगों का सहयोग भी प्राप्त होगा लेकिन परिवार में किसी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, जिससे आप कुछ चिंतित रहेंगे. आज कोई नया घरेलू सामान खरीद सकते हैं।
🪶 उपाय :- ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं सः बुधाय नमः इस मंत्र को 11 बार उच्चारण सुबह-शाम करने से पारिवारिक जीवन रहेगा।
🐂 वृषभ राशि – आज भाग्य का आपको पूरा-पूरा साथ मिलेगा. ऑफिस में अपनी प्रगति के बारे में विचार करेंगे. आगे बढ़ने के लिए आप कुछ नया सीखेंगे. इस राशि के जो लोग सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, उन्हें तरक्की के नये अवसर प्राप्त होंगे| इसके अलावा आज आप कोई नया काम शुरु करने की भी सोच सकते है, जो की काफी फलदायी होगा. माता पिता का आशीर्वाद आपके साथ बना रहेगा. आप को आर्थिक लाभ होने वाला है.सेहत के लिहाज से भी आप खुद को तंदुरुस्त महसूस करेंगें।
🪶 उपाय :- गुड़ से बने चावल, दलिया, लाल फल, गेहूँ आदि अन्ध आश्रम में बांटना आपको काम के तनाव से मुक्त रखेगा।
👩❤️👨 मिथुन राशि –जल्दबाजी में कोई काम न करें. पैसों की स्थिति की चिंता करनी होगी. आपका फालतू खर्चा हो सकता है. नौकरी और बिजनेस में किसी बात को लेकर उलझनें बढ़ सकती हैं. पैसों के मामलों में सावधानी रखनी होगी. सेहत को लेकर लापरवाही न करें. ऑफिस या वर्क प्लेस पर तनावपूर्ण स्थिति बन सकती है. आज आप दोस्तों और परिवार की जरूरतों में फंस सकते हैं. पेट संबंधित रोग होने के योग बन रहे हैं।
🪶 उपाय :- शराब-सिगरेट का प्रयोग न करने से आर्थिक पक्ष अच्छा रहेगा।
🦀 कर्क राशि –आज आप अपने घर परिवार को अच्छा समय देंगे. घरेलू खर्च पर भी आपका ध्यान रहेगा. कुछ चैलेंज सामने आएंगे, जिनका आप अच्छे से सामना करेंगे. पारिवारिक जीवन में प्रेम की भावना दिखाई देगी और घरवालों के साथ कहीं बाहर जाकर खाना खाने का विचार बनेगा. बिजनेस से जुड़े लोगों को कुछ समस्या हो सकती है लेकिन नौकरी पेशा लोगों के लिए दिनमान अच्छा रहेगा. आपकी सेहत अच्छी रहेगी लेकिन आपको अपने गुस्से से बचना होगा।
🪶 उपाय :- तांबे या सोने के पात्र में जल पिएं, इससे पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा।
🦁 सिंह राशि –आज आपका दिन मिला जुला रहेगा.सोचे हुए काम को पूरा करने में थोड़ा टाइम लग सकता है. आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी.कोई काम किसी पर पूरी तरह से डिपेंड होकर न करें, तो ही अच्छा है. किसी बात को समझने में कन्फ्यूजन की स्थिति बन सकती है. रोजमर्रा और महत्वपूर्ण कामों को पूरा करने में मेहनत और भाग-दौड़ थोड़ी ज्यादा हो सकती है , जिससे शाम को आपके पैरो में दर्द रह सकता है. किसी भी फैसले में जल्दबाजी करने से बचें. कामयाबी जरुर हासिल होगी।
🪶 उपाय :- पांच गरीब कन्याओं को हरी रंग की बर्फी बाँटने से पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा।
👰🏻♀ कन्या राशि – कारोबार बढ़ेगा. अपने से निचले स्तर के कर्मचारियों से सहयोग मिलेगा. आपकी मुलाकात खास लोगों से हो सकती है. आपको नियमित कामकाज से कुछ समय के लिए छुटकारा मिल सकता है. आपकी ज्यादातर परेशानियां खत्म होने के योग हैं. जिस काम को आप अधूरा समझ रहे हैं, वह पूरा हो जाएगा. बड़े लोगों से सहयोग मिल सकता है. आपको फायदा भी हो सकता है. दिन थकान भरा रहेगा. आराम करें नहीं तो परेशानी हो सकती है।
🪶 उपाय :- अपने प्रेमी/प्रेमिका से मिलने जाने से पूर्व हरी इलायची खाकर जाना लव लाइफ के लिए शुभ रहेगा।
⚖️ तुला राशि – आज का दिन मान सामान्य रहने वाला है. आप हर काम को अच्छे तरीके से करने की कोशिश करेंगे और आप का मन भी लगेगा. आप चाहेंगे कि सारा काम समय से पूर्व ही पूरा हो जाए और इसके लिए आप कठिन प्रयास भी करेंगे. आपकी सेहत बढ़िया रहेगी, जो इसमें आपकी मदद करेगी. कहीं से अचानक धन आने के योग बनेंगे और आपका चेहरा खिल उठेगा. हालांकि परिवार में कुछ तनाव देखने को मिल सकता है. नौकरी करने वाले लोगों को आज अपने काम पर ध्यान देने का अच्छा फल देखने को मिलेगा, जब उन्हें काम की तारीफ मिलेगी. आपकी मेहनत सफल होगी और आपके विरोधी शांत रहेंगे. बिजनेस करने वालों के लिए दिन अच्छा है।
🪶 उपाय :- तांबे के चैन में डाले गए रुद्राक्ष को धारण करने से प्रेम सम्बन्ध अच्छे रहेंगे।
🦂 वृश्चिक राशि – आज आपका दिन अच्छा रहेगा| ऑफिस के किसी सहकर्मी से मदद मिल सकती है. कार्यक्षेत्र में तरक्की होनी तय है. इस राशि की महिलाएँ नए कपड़े या घर का कुछ समान खरीदने के लिए शॉपिंग पर जा सकती हैं| आज किसी दोस्तों की मदद से कोई जरूरी काम बन सकता है| कई तरह के रोचक विचार और योजनाएँ बन सकती है. आज के दिन यात्रा करते हुए समान या पैसो का ध्यान रखें रखें . धन में वृद्धि होगी. बेरोजगारों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।
🪶 उपाय :- विकलांग लोगों की सेवा करने से स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
🏹 धनु राशि –रोजमर्रा के काम पूरे होने के योग हैं. आपके काम बनते चले जाएंगे. सोच-समझकर फैसले लेने से ही फायदा हो सकता है. पैसों की स्थिति में अच्छे खासे बदलाव के मौके मिल सकते हैं. परिवार, समाज में आपका महत्व बढ़ेगा. सेहत में उतार-चढ़ाव आने की संभावना है. भोजन में मसालेदार चीजों का उपयोग न करें।
🪶 उपाय :- बड़ के पेड़ पर दूध चढ़ायें और फिर गीली हुई मिटटी से तिलक करें, स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा।
🐊 मकर राशि –आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायक रहेगा. सेहत से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती हैं. आपने अपनी सेहत के प्रति जो लापरवाही बढ़ती है, आज उसकी वजह से आपको कुछ परेशानी हो सकती है. पेट खराब होने या गैस की शिकायत हो सकती है. काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे. नौकरी में प्रमोशन की संभावना बनेगी. अपने काम पर पूरा ध्यान देंगेगे और निजी जीवन भी आपको संतुष्टि देगा. बिजनेस में आज का दिन सफलता दायक रहेगा. कुछ नए लोगों से मिलने का मौका मिलेगा।
🪶 उपाय :- तांबे के बर्तन में रात भर रखा पानी पीना स्वास्थ्य के लिए फ़ायदेमंद रहेगा।
⚱️ कुम्भ राशि – आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा. अपने बिजनेस में नये प्रयोग करने में आप सफल होंगे. आज आप जो भी काम करनें की सोचेंगे, उसमें आपको सफलता मिलेगी. पहले किये गये कामों से भी आज बेहतर परिणाम प्राप्त होगा. अधिकारी वर्ग आपके काम की तारीफ करेंगे. पार्टनर के साथ आप थोड़े रोमांटिक हो सकते हैं और कहीं डिनर पर भी जा सकते है. प्रॉपर्टी से जुड़े के काम आज पूरे हो जाएंगे. आज रोजगार के नयें अवसर आपको प्राप्त होंगे।
🪶 उपाय :- पराई स्त्री के प्रति नजरे साफ़ रखने से आर्थिक उन्नति होगी।
🐬 मीन राशि – बिजनेस न बढ़ाएं तो ही अच्छा है. जो जैसा चल रहा है चलने दें. महंगी चीजों की खरीदारी हो सकती है. आज आप कोई नया और बड़ा डिसीजन न लें तो ही अच्छा रहेगा. सावधानी रखें. पैसा खर्च करने में आप बहुत चतुराई से काम लेंगे. लव लाइफ के मामले में आपके लिए दिन अच्छा है. थकान और नींद की कमी से परेशानी हो सकती है।
🪶 उपाय :- कोढ़ी व गूंगे-बहरे व्यक्ति की मदद करने से स्वास्थ्य अच्छा होगा।
(Don’t copy my page)
✍🏼 नोट : हमारे द्वारा भेजी गई राशिफल में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी नजदीकी पंडित जी या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।
🤷🏻♀ आज जिन भाई-बहनों का जन्मदिन या शादी की सालगिरह है उन सभी भाई-बहनों को हार्दिक शुभकामनाएँ



