मध्य प्रदेश

रविकरण साहू मप्र तेल घानी बोर्ड के अध्यक्ष नियुक्त, शासन ने जारी किया आदेश साहू समाज में खुशी कि लहर

रिपोर्टर : शिवकुमार साहू
भोपाल । सीएम शिवराज ने पिछले 2 अप्रैल को जम्बूरी मैदान भोपाल में सकल तेली, साहू राठौर समाज के सम्मेलन में तेल घानी बोर्ड के गठन की घोषणा की थी, घोषणा के बाद सरकार ने इसका गठन कर दिया है और मध्य प्रदेश के सम्पूर्ण साहू समाज को संगठित करने वाले नेता रविकरण साहू को इसका अध्यक्ष नियुक्त किया है।
मप्र में विधानसभा चुनाव से पहले शिवराज सरकार उन सभी वादों को धीरे धीरे पूरा कर रही है जो मुख्यमंत्री ने किये है, सीएम शिवराज ने पिछले दिनों 2 अप्रैल को जम्बूरी मैदान भोपाल में आयोजित सकल तेली, साहू राठौर समाज के सम्मेलन में तेल घानी बोर्ड के गठन की घोषणा की थी, घोषणा के बाद सरकार ने इसका गठन कर दिया और समाज के नेता रविकरण साहू को इसका अध्यक्ष नियुक्त किया है।
2013 से भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता रविकरण साहू हैं ।
मध्य प्रदेश शासन के तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग के अपर सचिव डॉ एम आर धाकड़ ने रविकरण साहू की नियुक्ति का आदेश जारी किया है, रविकरण साहू जबलपुर से आते हैं, वे राष्ट्रीय तैलिक सभा के प्रदेश अध्यक्ष हैं, रविकरण साहू 2013 से भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता हैं। भाजपा प्रदेश आईटी सेल के प्रभारी रह चुके हैं। साथ ही उन्हें साहू समाज के सोशल मीडिया फेसबुक, व्हाट्स एप ग्रुपों में बधाई देने बालों का तांता लगा हुआ है साहू समाज में खुशी कि लहर दौड़ पड़ी है जिसके चलते इंदौर साहू समाज ने मिठाइयां एवं पटाखे फोड़ के आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button