मध्य प्रदेश
महादेव घाट रौड़ में मनाई जाएगी भगवान विरसा मुंडा जयंती

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
जबेरा । दमोह जिले के जबेरा विधानसभा के महादेव घाट (रौड़) में भगवान बिरसा मुंडा जी की 150 वीं जयंती गौरव दिवस के रूप में मनाई जाएगी जिसमें विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन दोपहर 1 बजे से 5 बजे तक किया जाएगा जिसकी संपूर्ण तैयारिया हो चुकी कार्यक्रम में लगभग 5000 लोगों के पहुंचे संभावना जताई जा रही है । कार्यक्रम के आयोजक जबेरा विधायक धर्मेन्द्र सिंह लोधी राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संस्कृति पर्यटन धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग मध्यप्रदेश ने कहां कि हमारा सौभाग्य कि भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती हम जनजातिय गौरव दिवस के रुप में मना रहे हैं। सिर्फ 25 साल की उम्र में अपने देश की रक्षा के लिए शहीद होने वाले भगवान बिरसा मुंडा भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन के जनजातीय और क्रांति के रूप में याद किये जाते हैं।



