मध्य प्रदेश

सीएम राइज विद्यालय में मनाया गया प्रवेश उत्सव

रिपोर्टर : उपेन्द्र मालवीय
ओबेदुल्लागंज । सीएम राइज़ विद्यालय ओबैदुल्लागंज में “स्कूल चले हम अभियान” के तहत प्रवेश उत्सव भोजपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुरेंद्र पटवा की गरिमामय उपस्थिति में मनाया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा शाजापुर जिले के गुलाना में प्रदेश के पहले सीएम राइज़ स्कूल के लोकार्पण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण डिजिटल रूप से देखा गया। विधायक सुरेन्द्र पटवा द्वारा स्कूल में छात्र छात्राओं का मार्गदर्शन किया गया एवं सभी छात्र छात्राओं को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
संस्था की प्राचार्या चंद्रावती अतुलकर ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। आभार प्रदर्शन संस्था के उप प्राचार्य डॉ एचएन मिश्रा एवं अनिल नगरिया द्वारा किया गया । कार्यक्रम का संचालन सुशील पाठक एवं सीमा सोनपुरे द्वारा किया गया।
इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सोनू चौकसे, नगर परिषद उपाध्यक्ष, नमिता बागीश अग्रवाल, पार्षद भारती नरेश सेठी, मंडल अध्यक्ष सोनू चौकसे, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष भूपेंद्र नागर, माखन परमार कृष्ण गोपाल पाठक, दीपू परमार, राम किशोर नंदवंशी, दशरथ गुर्जर, सुनील वाल्मीकि, पंकज कोठारी, कमल चौहान, अनुविभागीय अधिकारी प्रमोद गुर्जर, तहसीलदार प्रमोद उइके, बीईओ शिवनारायण चौहान सहित बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button