मध्य प्रदेश

अभाविप ने वन्दे भारत मातरम् यात्रा निकाली

बम्होरी । अखंड भारत संकल्प दिवस पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की बम्होरी इकाई के द्वारा वन्दे भारत मातरम् यात्रा निकाली गई तिरंगा यात्रा नगर के मेघनगर बस स्टेंड से प्रारंभ होकर मुख्य मार्गो से होती हुई रानी अवंती बाई चौराहे पर पहुंची जहां भारत माता की आरती कर प्रसाद वितरण किया गया तिरंगा यात्रा के दौरान नगर में भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों की गूंज सुनाई दी. इन नारों के साथ बम्होरी नगर राष्ट्र भक्ति के माहौल में रंगा हुआ नजर आया. यात्रा का जगह-जगह नगर के लोगो ने स्वागत किया यात्रा के दौरान डीजे में देश भक्ति गानों पर छोटे-छोटे बच्चों में भी खूब उत्साह देखा गया। वंदे भारत मातरम तिरंगा यात्रा युवाओं में राष्ट्रहित की भावना जागृत करने निकाली गई यात्रा में प्रांत कार्यकारिणी सदस्य शुभम सेन नगर मंत्री सत्यम लोधी, विपिन रूसिया, मिथुन लोधी, जितेंद्र मिश्रा,अतुल राजपूत, संदीप यादव, मोहित राय, सुमित धाकड़, सुमित लोधी, राजेंद्र गौर, मयंक राय, अमृता गौर, पूनम लोधी, पायल लोधी, मधु पाल, राजकुमारी, रोशनी मेहरा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button