पटी महाराजपुर गांव के सैकड़ों लोगों ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौपा
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
जबेरा । जनपद पंचायत जबेरा चंडी चौपरा बस स्टेंड जबेरा होटल पर कोल्ड्रिग लेने पहुंचे ग्राहक एमबीबीएस सुरेंद्र कुमार अहिरवार पटी महाराज पुर निवासी जिसका मन समोसा खाने का हुआ और समोसा ठंडे है या गर्म हाथ से छू कर चेक करने पर होटल में अवैध शराब विक्रेता होटल संचालक निजाम से लोधी जातिगत भावना से आगबबूला होकर ग्राहक सुरेंद्र अहिरवार पर भड़के एवं जातिगत गालियां देने के साथ ग्राहक सुरेंद्र अहिरवार व ग्राहक के चाचा धनीराम अहिरवार को लाठियो से पीटा गया, जिस मामले को लेकर पीड़ित ने जबेरा थाने में एफआईआर दर्ज करवाई जिस पश्चात दुकान संचालक निजाम लोधी अपने साथियों के साथ ग्राहक के घर पहुंचकर गाली गलोच दी और रिपोर्ट वापिस लेने को कहा रिपोर्ट वापिस ना लेने पर जान से मारने की धमकी दी जिस पर ग्रामीण वासियों ने बीच विचाव किया एवं आज फरियादी के साथ गांव के सैकड़ों नागरिक दमोह एसपी कार्यालय में उपस्थित होकर पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर पुलिस प्रोटेक्शन एवं अपराधियों की अति शीघ्र गिरफ्तारी और अवैध शराब बिक्री बंद करने की मांग रखी। जिसमे डीके धर्मेंद्र रोहित, जुगेंद्र अहिरवार, महेंद्र अहिरवार, गणेश जाटव, जितेंद्र, प्रताब, मुकेश, हरिया, दिनेश दीपक, राहुल, करिया, चेला एवं अन्य सेकडो नागरिकों की उपस्थिति रही।



