ज्योतिषधार्मिक

Astrology – ज्योतिष, Aaj Ka Rashifal : राशिफल 09 अप्रैल 2026 गुरुवार : कैसा रहेगा आज का दिन

आचार्य श्री गोपी राम (ज्योतिषाचार्य) जिला हिसार हरियाणा मो. 9812224501
. ⚜!!श्री् हरि् !!
ईश्वर से मेरी प्रार्थना है कि आपके एवं आपके पूरे परिवार के लिए हर दिन शुभ एवं मंगलमय हों।
👉🏼 *09 अप्रैल 2026 दिन गुरुवार को बैशाख मास के कृष्ण पक्ष कि सप्तमी तिथि है, जो कि आज सप्तमी 09:19 सायं तक है, आज गुरुवार है। अगर कोई शुभ कार्य करना चाहते हैं तो राहुकाल का समय जरूर नोट कर लें, इस समय कोई शुभ कार्य न करें। आज राहुकाल 01:58 अपराह्न से 03:33 अपराह्न तक रहेगा। नक्षत्रों की बात करें तो आज मूल 08:48 ए एम तक का योग है, गण्ड मूल नक्षत्र में शुभ कार्य वर्जित माना गया है। भद्रावास पाताल 06:02 ए एम से 08:12 ए एम तक रहेगा। चन्द्रमा आज धनु में संचार करेंगे। गुरुवार के दिन पर गुरु ग्रह, भगवान दत्तात्रेय और सभी प्रकार के गुरुओं का अमल होता है। आइए जानते हैं आचार्य श्री गोपी राम से राशि अनुसार कैसे रहेगा आपका आज का दिन और किन उपायों से अपने दिन को बेहतर बना सकते हैं। 🐑 *मेष राशि – जीत का जश्न आपके दिल को ख़ुशी से भर देगा। इस उत्साह को दोगुना करने के लिए आप अपनी ख़ुशी में दोस्तों को भागीदार बना सकते हैं। आप जीवन में पैसे की अहमियत को नहीं समझते लेकिन आज आपको पैसे की अहमियत समझ में आ सकती है क्योंकि आज आपको पैसे की बहुत आवश्यकता होगी लेकिन आपके पास पर्याप्त धन नहीं होगा। रिश्तेदारों के यहाँ छोटी यात्रा आपके भागदौड़ भरे दिन में आराम और सुकून देने वाली साबित होगी। ख़याली परेशानियों को छोड़ें और अपने साथी के साथ रोमांटिक समय बिताएँ। कामकाज के नज़रिए से आज का दिन वाक़ई सुचारू रूप से चलेगा। इस राशि वालों को आज खुद के लिए काफी समय मिलेगा। इस समय का उपयोग आप अपने शोकों को पूरा करने में कर सकते हैं। आप कोई किताब पढ़ सकते हैं या अपना पसंदीदा म्यूजिक सुन सकते हैं। यह दिन शादीशुदा ज़िन्दगी के सबसे ख़ास दिनों में से एक रहेगा।
🪶 *उपाय :- अच्छी आर्थिक स्थिति के लिए शिवलिंग पर जल चढ़ाएं। 🐂 *वृषभ राशि – अगर आपकी योजना बाहर घूमने-फिरने की है तो आपका वक़्त हँसी-ख़ुशी और सुकून भरा रहेगा। बिना किसी की सलाह लिये बिना आज आपको पैसा कहीं भी इनवेस्ट नहीं करना चाहिए। दोस्तों और परिवार के साथ मज़ेदार समय बीतेगा। क्या आपने कभी गुलाब और केवड़े की महक को एक साथ महसूस किया है? आज आपकी ज़िन्दगी प्यार-मोहब्बत के नज़रिए से ऐसे ही महकने को है। जब तक आपको तसल्ली न हो जाए कि सारा काम पूरा हो चुका है, दस्तावेज़ अपने वरिष्ठ को न दें। कई कामों को छोड़कर आप आज अपने पसंदीदा कामों को करने का मन बनाएंगे लेकिन काम की अधिकता के कारण आप ऐसा नहीं कर पाएँगे। बारिश को रोमांस से जुड़ा माना जाता है और आज आप अपने जीवनसाथी के साथ प्यार की बारिश महसूस कर सकते हैं।
🪶 *उपाय :- नौकरी/बिज़नेस में तरक्की हेतु गरीब कन्याओं में दूध की थैली बांटे। 👩‍❤️‍👨 *मिथुन राशि – बहुत ज़्यादा खाने से बचें और अपने वज़न पर नज़र रखें। आज इस राशि के कुछ बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है जिससे उनकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी। दोस्त मददगार और सहयोगी रहेंगे। प्यार-मोहब्बत के मामले में दबाव बनाने की कोशिश न करें। जो आपकी सफलता के आड़े आ रहे थे, वे आपकी आँखों के सामने ही नीचे को खिसकेंगे। जो लोग बीते कुछ दिनों से काफी व्यस्त थे उन्हें आज अपने लिए फुर्सत के पल मिल सकते हैं। ख़राब मिज़ाज के चलते आप महसूस कर सकते हैं कि आपका जीवनसाथी आपको बेवजह तंग कर रहा है।
🪶 *उपाय :- प्रेम जीवन को मधुर बनाने के लिए अपनी जेब में एक सुगंधित रूमाल रखें। 🦀 *कर्क राशि – जब आप कोई फ़ैसला लें, तो दूसरों की भावनाओं का ख़ास ख़याल रखें। आपका कोई भी ग़लत निर्णय न केवल उनपर ख़राब असर डालेगा, बल्कि आपको भी मानसिक तनाव देगा। अगर आपको लगता है कि आपके पास पर्याप्त धन नहीं है तो आज घर के किसी बड़े से धन संचित करने की सलाह लें। पुराने दोस्त मददगार और सहयोगी साबित होंगे। आप इस दिन को अपनी ज़िन्दगी में कभी नहीं भूलेंगे, अगर आप प्यार में डूबने के मौक़े को आज यूँ ही न गवाएँ तो। नई चीज़ों को सीखने की आपकी ललक क़ाबिल-ए-तारीफ़ है। घर के छोटे सदस्यों को साथ लेकर आज आप किसी पार्क या शॉपिंग मॉल में जा सकते हैं। जीवनसाथी से निकटता आज आपको ख़ुशी देगी।
🪶 *उपाय :- दूध व दही का सेवन करने से स्वास्थ्य लाभ होगा। 🦁 *सिंह राशि – अगर आपकी योजना बाहर घूमने-फिरने की है तो आपका वक़्त हँसी-ख़ुशी और सुकून भरा रहेगा। आज के दिन भूलकर भी किसी को पैसे उधार न दें और यदि देना जरुरी हो तो देने वाले से लिखित में लें कि वो पैसा वापस कब करेगा। नवजात शिशु की ख़राब तबियत परेशानी का सबब बन सकती है। इस ओर तुरंत ध्यान देने की ज़रूरत है। डॉक्टर से भली-भांति सलाह लें, क्योंकि ज़रा-सी लापरवाही बीमारी को बद से बदतर बना सकती है। आपका रुमानी संबंध आज थोड़ी परेशानी में पड़ सकता है। यह दूसरे देशों में व्यावसायिक सम्पर्क बनाने का बेहतरीन समय है। मौज-मस्ती के लिए घूमना संतोषजनक रहेगा। रिश्तेदारों को लेकर जीवनसाथी के साथ नोंकझोंक हो सकती है।
🪶 *उपाय :- गरीब कन्याओं में खीर बाँटने से पारिवारिक सुख बढ़ेगा। 👰🏻‍♀️ *कन्या राशि – नफ़रत को दूर करने के लिए संवेदना का स्वभाव अपनाएँ, क्योंकि नफ़रत की आग बहुत ज़्यादा ताक़तवर है और मन के साथ शरीर पर भी बुरा असर डालती है। याद रखें कि बुराई अच्छाई से ज़्यादा आकर्षक ज़रूर दिखाई देती है, लेकिन उसका असर ख़राब ही होता है। अगर आप लोन लेने वाले थे और काफी दिनों से इस काम में लगे थे तो आज के दिन आपको लोन मिल सकता है। जिन लोगों से आपकी मुलाक़ात कभी-कभी ही होती है, उनसे बातचीत और संपर्क करने के लिए अच्छा दिन है। आपकी आकर्षक छवि मनचाहा परिणाम देगी। बहादुरी भरे क़दम और फ़ैसले आपको अनुकूल पुरुस्कार देंगे। बातचीत में कुशलता आज आपका मज़बूत पक्ष साबित होगी। थोड़ी-सी कोशिश करें तो यह दिन आपके वैवाहिक जीवन के सबसे विशेष दिनों में से एक हो सकता है।
🪶 *उपाय :- सेहत दुरुस्त रखनी हो तो सूर्य स्नान (नहाने के पानी में गेहूँ, साबुत मसूर, लाल सिंदूर डालकर) करें। ⚖️ *तुला राशि – कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों का दबाव और घर में अनबन के चलते आपको तनाव का सामना करना पड़ सकता है- जो काम में आपकी एकाग्रता को भंग करेगा। आज के दिन आप ऊर्जा से लबरेज़ रहेंगे और मुमकिन है कि अचानक अनदेखा मुनाफ़ा भी मिले। आपके बच्चे के पुरुस्कार वितरण समारोह का बुलावा आपके लिए ख़ुशनुमा एहसास रहेगा। वह आपकी उम्मीदों पर खरा उतरेगा और आप उसके ज़रिए अपने सपने साकार होते हुए देखेंगे। एक बार आप अपने हमक़दम को हासिल कर लें, तो ज़िन्दगी में किसी और की ज़रूरत नहीं होती। इस बात को आज आप गहराई से महसूस करेंगे। कामकाज में आपको काफ़ी फ़ायदा हो सकता है। आज जीवन के कई अहम मुद्दों पर आप घरवालों के साथ बैठकर बात कर सकते हैं। आपकी बातें घरवालों को परेशान कर सकती हैं लेकिन इन बातों का हल अवश्य निकलेगा। जीवनसाथी की वजह से आपको महसूस होगा कि उनके लिए दुनिया में आप ही सबसे महत्वपूर्ण हैं।
🪶 *उपाय :- शरीर पर सोना धारण करना आर्थिक स्थिति के लिए शुभ है। 🦂 *वृश्चिक राशि – आपकी व्यक्तिगत समस्याएँ मानसिक शांति को भंग कर सकती हैं। मानसिक दबाव से बचने के लिए कुछ रोचक और अच्छा पढ़ें। दीर्घावधि मुनाफ़े के नज़रिए से स्टॉक और म्यूचुअल फ़ंड में निवेश करना फ़ायदेमंद रहेगा। आपके माता-पिता की सेहत पर ज़्यादा ध्यान दिए जाने की ज़रूरत है। आप साथ में कहीं घूमने-फिरने जाकर अपने प्रेम-जीवन में नयी ऊर्जा का संचार कर सकते हैं। हालाँकि वरिष्ठों से कुछ विरोध के स्वर सुनाई देंगे- लेकिन फिर भी आपको दिमाग़ ठण्डा रखने की ज़रूरत है। इस राशि के लोगों को आज अपने आप को समझने की जरुरत है। यदि आपको लगता है कि आप दुनिया की भीड़ में कहीं खो गये हैं तो अपने लिए वक्त निकालें और अपने व्यक्तित्व का आकलन करें। आज आपको अपने जीवनसाथी से एक बार फिर प्यार हो जाएगा।
🪶 *उपाय :- सफेद गाय को चारा खिलाने से पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। 🏹 *धनु राशि – मौज-मस्ती और मनपसंद काम करने का दिन है। आज सिर्फ़ बैठने की बजाय कुछ ऐसा कीजिए जो आपकी कमाई में इज़ाफ़ा कर सके। विदेश में रह रहे किसी संबंधी से मिला उपहार आपको ख़ुशी दे सकता है। आपका प्यार न सिर्फ़ परवान चढ़ेगा, बल्कि नई ऊँचाइयों को भी छूएगा। दिन की शुरुआत प्रिय की मुस्कान से होगी और रात उसके सपनों में ढलेगी। कामकाज में आ रहे बदलावों के कारण आपको लाभ मिलेगा। अगर आप लंबे समय से अपने जीवन में किसी रोचक चीज़ के होने का इंतज़ार कर रहे हैं, तो निश्चय ही आपको उसके संकेत दिखाई देने लगेंगे। जब आप अपने जीवनसाथी से भावनात्मक तौर पर जुड़ते हैं, तो नज़दीकी अपने आप महसूस की जा सकती है।
🪶 *उपाय :- किन्नरों(बुध नपुंसक है) का भूलकर भी अपमान न करें व यथाशक्ति इनको दान देने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। 🐊 *मकर राशि – आपमें आज चुस्ती-फुर्ती देखी जा सकती है। आपका स्वास्थ्य आज पूरी तरह से आपका साथ देगा। इस राशि के कुछ लोगों को आज जमीन से जुड़े किसी मुद्दे को लेकर धन खर्च करना पड़ सकता है। दोस्त और जीवनासाथी आराम तथा ख़ुशी देंगे, नहीं तो बाक़ी दिन उबाऊ और नीरस गुज़रेगा। आज का दिन रोमांस से भरपूर होने की पूरी संभावना है। किसी नयी परियोजना पर काम करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार लें। अगर आप अपनी चीज़ों का ध्यान नहीं रखेंगे, तो उनके खोने या चोरी होने की संभावना है। आपके आस-पास के लोग कुछ ऐसा कर सकते हैं, जिसके चलते आपका जीवनसाथी आपकी तरफ़ फिर से आकर्षित महसूस करेगा।
🪶 *उपाय :- घर में मोरपंख रखने से नौकरी/बिज़नेस में उन्नति होगी। ⚱️ *कुम्भ राशि – कोई आपका मूड ख़राब कर सकता है, लेकिन ऐसी चीज़ों को ख़ुद को क़ाबू न करने दें। व्यर्थ की चिंताएँ और परेशानियाँ आपके शरीर पर नकारात्मक असर डाल सकती हैं और त्वचा से जु‌ड़ी समस्याएँ पैदा कर सकती हैं। आपके पिता की कोई सलाह आज कार्यक्षेत्र में आपको धन लाभ करा सकती है. आज के दिन आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। यथार्थवादी रवैया अपनाएँ और जो आपकी ओर मदद का हाथ बढ़ाएँ, उनसे किसी चमत्कारकी उम्मीद न करें। विवादित मुद्दों को उठाने से बचें, अगर आप आज ‘डेट’ पर जा रहे हैं तो। प्रतिस्पर्धा के चलते काम-काज की अधिकता थकावट भरी हो सकती है। इस राशि के जातक आज के दिन अपने भाई-बहनों के साथ घर पर कोई मूवी या मैच देख सकते हैं। ऐसा करके आप लोगों के बीच प्यार में इजाफा होगा। रिश्तेदारों के चलते जीवनसाथी से वाद-विवाद हो सकता है, लेकि आख़िर में सब ठिक हो जाएगा।
🪶 *उपाय :- बेडरूम में क्रिस्टल बॉल्स रखने से स्वास्थ्य बेहतर होगा। 🐬 मीन राशि – आपकी ओर से समर्पित दिल और बहादुरी का जज़्बा आपके जीवन-साथी को ख़ुशी दे सकता है। आज इस राशि के कुछ बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है जिससे उनकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी। परिवार के लोगों से अपनी परेशानियां साझा करके आप हल्का महसूस करते हैं, लेकिन कई बार आप अपने अहम को आगे रखकर घर वालों को जरुरी बातें नहीं बताते। आपको ऐसा नहीं करना चाहिए ऐसा करके परेशानी और भी बढ़ेगी कम नहीं होगी। आपको उदार और स्नेह से भरे प्यार का तोहफ़ा मिल सकता है। अतीत में किया गया काम आज परिणाम और पुरुस्कार लेकर आएगा। खाली समय में आज आप अपने मोबाइल पर कोई वेब सीरीज देख सकते हैं। यह दिन आपके जीवनसाथी के रूमानी पहलू को भरपूर तरीक़े से दिखाएगा। 🪶 *उपाय :- दाम्पत्य सुख प्राप्ति के लिए केसर का खाने में प्रयोग करें।
✍🏼 नोट : कृपया ध्यान दें जी : हमारे द्वारा भेजी गई राशिफल में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है। तथा अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित जी या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।
🤷🏻‍♀ आज जिन भाई-बहनों का जन्मदिन या शादी की सालगिरह है उन सभी भाई-बहनों को हार्दिक शुभकामनाएँ

Related Articles

Back to top button